Tuesday 6th of October 2026

ब्रेकिंग

गाडरवारा सीरेगांव के सम्मेलन में युवाओं को समाजसेवा, अनुशासन, संस्कार और सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने पर जोर दिया

नरसिंहपुर कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित हुई

‘उर्दू शेरो-अदब में राष्ट्रीय चेतना’ विषय पर विमर्श के साथ क्षेत्रीय साहित्यकारों एवं शायरों ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत कीं

नरसिंहपुर में टिफिन कम आने पर भड़का गार्ड: बैंक में बंदूक से कर दी फायरिंग, कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार

सालीचौका से दर्जनों गांव जुड़े हुए हैं और यहां बड़ी संख्या में धान का उत्पादन होता है, फिर भी नगर में सेंटर नहीं बनाया

: गाडरवारा, समीक्षा बैठक में कम परीक्षा परिणाम पर बीआरसी ने जताई नाराजगी 

Aditi News Team

Sat, May 20, 2023
समीक्षा बैठक में कम परीक्षा परिणाम पर बीआरसी ने जताई नाराजगी गाडरवारा। गत दिवस साईंखेड़ा के जनपद शिक्षा केंद्र में बीआरसी गिरीश पटैल की उपस्थिति में आयोजित बैठक में विकासखंड अंतर्गत सत्र 2022-23 के कक्षा पांचवी और आठवीं के परीक्षा परिणाम की समीक्षा की गई। बैठक मे उन समस्त शालाओं के प्रधान पाठकों को बुलाया गया जिनका परीक्षा परिणाम पचास फीसदी से कम था एवं जिन शालाओं का परीक्षा परिणाम न्यून था । इस अवसर पर प्रत्येक प्रधानपाठक से कम रिजल्ट आने का कारण पूछा गया जिस पर उन्होंने अपने विचार रखे। बैठक में उन प्रधान पाठकों से कमजोर परीक्षा परिणाम के संदर्भ में अपना जवाब 3 दिवस में लिखित रूप से प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा विकासखंड की जिन शालाओं में कक्षा पांचवी और आठवीं के छात्र छात्राएँ दक्षता अनुरूप नहीं पाए गए उन शाला के प्रधान पाठकों को निर्देशित किया गया है कि प्रतिदिन सुबह विषय शिक्षक समय 8:00 से 10:00 बजे तक छात्रों को विषय अनुरूप दक्षता हासिल कराने हेतु कक्षाएं लगाएंगे। कक्षाओं की मॉनिटरिंग एवं सहयोग बीएसी और जन शिक्षक द्वारा की जाएगी। बैठक में सीएम राईज विद्यालय प्राचार्य चन्द्रकांत विश्वकर्मा, बीएसी संदीप स्थापक, योगेन्द्र झारिया , मनीराम मेहरा सहित समस्त जनशिक्षक एवं प्रधानपाठक उपस्थित रहे ।

Tags :

जरूरी खबरें