Wednesday 7th of October 2026

ब्रेकिंग

गाडरवारा सीरेगांव के सम्मेलन में युवाओं को समाजसेवा, अनुशासन, संस्कार और सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने पर जोर दिया

नरसिंहपुर कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित हुई

‘उर्दू शेरो-अदब में राष्ट्रीय चेतना’ विषय पर विमर्श के साथ क्षेत्रीय साहित्यकारों एवं शायरों ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत कीं

नरसिंहपुर में टिफिन कम आने पर भड़का गार्ड: बैंक में बंदूक से कर दी फायरिंग, कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार

सालीचौका से दर्जनों गांव जुड़े हुए हैं और यहां बड़ी संख्या में धान का उत्पादन होता है, फिर भी नगर में सेंटर नहीं बनाया

: गाडरवारा, सीएम राईज विद्यालय में लॉटरी से हुआ छात्र छात्राओं का एडमीशन 

Aditi News Team

Sun, Jul 3, 2022
सीएम राईज विद्यालय में लॉटरी से हुआ छात्र छात्राओं का एडमीशन गाडरवारा। गत दिवस साईंखेड़ा के सीएम राईज स्कूल शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में नवीन सत्र के अंतर्गत कक्षा पहली से बारहवीं तक के छात्र छात्राओं का एडमिशन लाटरी से किया गया। उल्लेखनीय है कि 17 जून से शुरू हुई प्रवेश प्रक्रिया में प्रत्येक कक्षा में एडमिशन हेतु बड़ी संख्या मे छात्र छात्राओं के आवेदन स्कूल में जमा हो गए थे । प्रवेश तिथि के अंतिम दिन विद्यालय परिसर में छात्र छात्राओं एवं उनके पालको को बुलाकर लाटरी द्वारा पर्ची निकालकर प्रवेश प्रक्रिया सम्पन्न कराई गई। प्रक्रिया को संपन्न करवाने में उपप्राचार्य चन्द्रकांत विश्वकर्मा, धर्मेन्द्र वर्मा, वेनीशंकर पटैल, मनीष शंकर तिवारी, लालसिंह लोधी,सरदार सिंह राजपूत, रूप सिंह कुशवाहा, भानु राजपूत, हरिगोविंद पटैल ,मनोहर पटैल, शर्मिला तिवारी, तुलसा वर्मा, पूनम बसेडिया, पुष्पा सिलावट, आराधना पटैल, मोनिका राय, मनीषा चौकसे, सीमा कोरी, तृप्ति नेमा, प्रियंका अग्रवाल सहित स्टाफ के सभी सदस्यो का सहयोग सराहनीय रहा।

Tags :

जरूरी खबरें