Sunday 4th of October 2026

ब्रेकिंग

तीन दिन तक बच्चों को दिखाई गई फिल्म,हनुमान चालीसा के पाठ के साथ हुआ शुभारंभ,बेटियों पर पुष्पवर्षा कर किया गया स्वागत,

पूर्व राज्यमंत्री जालम सिंह पटेल एवं जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिज्ञा परिहार की उपस्थिति में

आरोपी के कब्जे से 206 पाव देशी शराब जप्त।* • *आरोपियों के विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीवद्ध।

जप्त स्मैक की अनुमानित कीमत लगभग ₹1.2 लाख। • आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज।

यहां बच्चे ढलकर परिवार और समाज का भविष्य बनते हैं:-निर्यापक मुनि श्री समता सागर

: गाडरवारा, हायरसेकंडरी परीक्षा में हुआ अंग्रेजी का परचा ,क्षेत्र के अनेक परीक्षा केंद्रों पर हुई परीक्षा

Aditi News Team

Sat, Mar 4, 2023
हायरसेकंडरी परीक्षा में हुआ अंग्रेजी का परचा ,क्षेत्र के अनेक परीक्षा केंद्रों पर हुई परीक्षा गाडरवारा। माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा हायर सेकेंडरी परीक्षा के तहत बीते शनिवार को क्षेत्र के परीक्षा केंद्रों पर अंग्रेजी विषय के परचे की परीक्षा सुबह 9 बजे से 12 बजे तक आयोजित हुई । पेपर में इस बार परीक्षार्थियों को ओएमआर सीट नही लगीं उत्तरपुस्तिकाएं दी गई एवं चार सेटों के प्रश्नपत्र दिए गए। शनिवार को हुए अंग्रेजी विषय के परचे में गाडरवारा के बीटीआई स्कूल परीक्षा केंद्र पर 402 में से 401, आदर्श स्कूल में 369 में से 363, कन्या नवीन विद्या भवन में 355 में से 353, कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 187में से 185 साईंखेड़ा के सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 284 में से 283, आदर्श विद्यापीठ में 210 में से 208, शा उ मा वि तूमड़ा में 83 में से 81, शा उ मा वि आमगांव छोटा में 123 में से 121, शा उ मा वि बम्होरी कलां में 143 में से 143, शा उ मा वि बनवारी में 216 में से 204, शा उ मा वि नांदनेर में 49 में से 49, शा उ मा वि पलोहाबड़ा में 104 में से 104, शा उ मा वि आडेगांव में 64 में से 64 परीक्षार्थी शामिल हुए। इसी प्रकार चीचली ब्लॉक अंतर्गत सालीचौका के शा बा उ मा वि में 65 में से 64, शा कन्या उ मा वि में 164 में से 163, शा उ मा वि बारहाबड़ा में 96 में से 96, शा उ मा वि बसूरिया में 101 में से 99, शा उ मा वि कठौतिया में 75 में से 75, चीचली के उत्कृष्ट विद्यालय में 234 में से 232, शा उ मा वि सूखाखेरी में 99 में से 98, शा उ मा वि तेन्दूखेड़ा छोटा में 46 में से 45, शा उ मा वि रायपुर में 62 में से 62 छात्र छात्राएँ शामिल हुए। शनिवार को साईंखेड़ा बीईओ प्रतापनारायण एवं बीआरसी गिरीश पटैल ने नगर गाडरवारा के बीटीआई एवं कन्या नवीन विद्या भवन परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर परीक्षा का जायजा लिया एवं जरूरी निर्देश दिए ।

Tags :

जरूरी खबरें