Thursday 6th of August 2026

ब्रेकिंग

आरोपी नाबालिग बच्ची को झूठ बोलकर स्कूल से बुलाकर जंगल ले गया जहां दुष्कर्म कर हत्या की ,नरसिंहपुर पुलिस ने किया खुलासा

7 अगस्त से शुरू होगा क्षेत्र भ्रमण, निरीक्षण, जनसंवाद एवं उद्यमी संवाद कार्यक्रम

दूसरे पक्ष की शिकायत पर पुलिस मौन क्यों बड़ा सवाल, शिकायतकर्ता के पिता और चाचा ने भी लगाए गंभीर आरोप

नरसिंहपुर पुलिस जांच में जुटी, पोस्टमार्टम के बाद मौत के कारण स्पष्ट होंगे

सुरक्षित मातृत्व की मिसाल बनी अनीता गोंड

: ग्राम पंचायत सडूमर में पुस्तकालय प्रारंभ

Aditi News Team

Mon, May 15, 2023
ग्राम पंचायत सडूमर में पुस्तकालय प्रारंभ नरसिंहपुर। कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने चॉवरपाठा जनपद पंचायत के भ्रमण के दौरान ग्राम पंचायत सडूमर में जन जागृति पुस्तकालय का शुभारंभ सोमवार को किया। इस पुस्तकालय में यहां के विद्यार्थी, जो प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, आकर पढ़ाई कर सकते हैं। यहां उनके लिये पर्याप्त पुस्तकें, किताबें, बैठक, लाइट, पंखे आदि की व्यवस्था की गई है। स्थानीय सरपंच ने श्री शैलेश सिंह ने बताया कि यहां के विद्यार्थियों के लिए अध्ययन सामग्री की व्यवस्था जन सहयोग से की गई है । इसमें पुस्तकालय कक्ष में आकर्षक वॉल पेंटिंग, प्रेरणादायी कथन का लेखन शामिल हैं। इसके अलावा आवश्यकतानुसार विद्यार्थियों को अध्ययन से संबंधित हर संभव सहायता के लिए वे तत्पर हैं। यहाँ बच्चों के लिए पहचान पत्र भी बनाये जा रहे हैं। बच्चे ही यहाँ का संचालन कर रहे हैं। ग्राम सडूमर के युवा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं कलेक्टर से चर्चा के दौरान विद्यार्थियों ने अपनी रूचि के विषय बताये। उन्होंने रेल्वे, बैंकिंग, आर्मी, एसएससी, पुलिस, एमपीपीएससी आदि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने की बात कही। कलेक्टर सुश्री बाफना ने कहा कि उनकी तैयारी के लिए सभी आवश्यक अध्ययन सामग्री यहां नि:शुल्क उपलब्ध है। वे यहां आकर इसका लाभ ले सकते हैं। इस दौरान कलेक्टर को बताया गया कि ग्राम सड़ूमर के युवा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। यहाँ के युवाओं का चयन आर्मी अग्निवीर एवं अन्य परीक्षा में हुआ है। कलेक्टर सुश्री बाफ़ना ने ग्राम पंचायत में कंप्यूटर सिस्टम भी लगवाने के लिए कहा, जिससे विद्यार्थी ऑनलाइन पढ़ाई भी कर सकें। युवाओं द्वारा गांव में खेल मैदान के अभाव की जानकारी देने पर कलेक्टर ने पंचायत सचिव को स्थान चयनित कर गांव में खेल मैदान विकसित करने के निर्देश दिए। ग्रामीणों से की चर्चा कलेक्टर ने ग्राम पंचायत सडूमर में ग्रामीणों से चर्चा की। उन्होंने खेती- किसानी और प्राकृतिक खेती के बारे में भी जानकारी ली। गांव में प्राकृतिक खेती करने वाले किसान राजाराम ने बताया कि उन्होंने अपनी 10 एकड़ भूमि में गेहूं और गन्ना की फसल लगाई है। कलेक्टर ने दूसरे किसानों को प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए प्रोत्साहित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि यहां कृषि शाला का आयोजन भी किया जाये। भइस दौरान जिला परिवहन अधिकारी डॉ. जितेंद्र शर्मा, सीईओ जनपद पंचायत श्री संजीव गोस्वामी सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Tags :

जरूरी खबरें