Wednesday 7th of October 2026

ब्रेकिंग

महाविद्यालय में BSC सांइस विभाग महत्वपूर्ण फेकल्टी है लेकिन प्रोफेसर न होने से छात्रों का भविष्य खतरे में,राकेश खेमरिया

जब उस शेड में लंबे समय से संदिग्ध गतिविधियां चलती थी तो प्रिंसिपल मैडम ने उस शेड को क्यों नहीं हटवाया

अपनी क्षमताओं को पहचानकर आगे बढ़ें,जरूरतमंदों की सहायता और समाजसेवा से जुड़ना,सम्यक दर्शन की सक्रिय अभिव्यक्ति,मुनि श्री

गाडरवारा सीरेगांव के सम्मेलन में युवाओं को समाजसेवा, अनुशासन, संस्कार और सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने पर जोर दिया

नरसिंहपुर कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित हुई

: चीचली बीआरसी अमले द्वारा परीक्षाओ का निरीक्षण जारी 

Aditi News Team

Sun, Apr 10, 2022
गाडरवारा। क्षेत्र के चीचली विकासखण्ड में बीआरसी डी के पटैल एवं उनकी टीम द्वारा राज्य शिक्षा केन्द्र द्वारा शासकीय शालाओं में संचालित पांचवी एवं आठवी की वार्षिक परीक्षाओ का निरीक्षण जारी है। तत्संबंध में डीईओ द्वारा गठित जिला मीडिया दल सदस्य मधुसूदन पटैल ने बताया कि पिछले दिनों बीआरसी डी के पटैल ने गाडरवारा की एकीकृत स्टेशन शाला के साथ ग्राम कान्हरगाँव, दिघोरी, चीचली, रायपुर, इमलिया, टेकापार, पनारी गांगई, छेनाकछार, बाघाकुड़ी, रातीकरार, तेंदूखेड़ा के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। उंन्होने बीएसी अरुण दुबे के साथ ग्राम देवरी, खैरी , ढाना बारहबड़ा पलेरा,बारछी,बसुरिया, सांवरी, सहावन, बाबई कला में भी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इसके अलावा बीएसी अरुण दुबे ने ग्राम कठौतिया, कछपुरा टोला, उकासघाट, इमलिया पिपरिया एवं सिंगपुर छोटा में शासकीय शालाओं में परीक्षा का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान बीआरसी एवं बीएसी ने छात्र छात्राओं की उपस्तिथि से जुड़ी जानकारी ली एवं केंद्रों पर छात्र छात्राओं को बेहतर पेयजल एवं बैठक व्यवस्था के निर्देश भी दिए। परीक्षा केंद्रों के निरीक्षणो में जनशिक्षक संजय सोनी, अनूप पालीवाल, सत्यम ताम्रकार, अजय नामदेव सहित अन्य भी सक्रिय भूमिका का निर्वाहन कर रहे है।

Tags :

जरूरी खबरें