Tuesday 6th of October 2026

ब्रेकिंग

गाडरवारा सीरेगांव के सम्मेलन में युवाओं को समाजसेवा, अनुशासन, संस्कार और सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने पर जोर दिया

नरसिंहपुर कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित हुई

‘उर्दू शेरो-अदब में राष्ट्रीय चेतना’ विषय पर विमर्श के साथ क्षेत्रीय साहित्यकारों एवं शायरों ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत कीं

नरसिंहपुर में टिफिन कम आने पर भड़का गार्ड: बैंक में बंदूक से कर दी फायरिंग, कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार

सालीचौका से दर्जनों गांव जुड़े हुए हैं और यहां बड़ी संख्या में धान का उत्पादन होता है, फिर भी नगर में सेंटर नहीं बनाया

: जनशिक्षा केंद्र स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित 

Aditi News Team

Tue, Jun 13, 2023
जनशिक्षा केंद्र स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित गाडरवारा। विगत दिवस चीचली विकासखंड अंतर्गत जनशिक्षा केंद्र शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तेंदूखेड़ा में जिला परियोजना समन्वयक डॉक्टर आर पी चतुर्वेदी एवम विकासखंड स्त्रोत समन्वयक डी के पटेल के निर्देशानुसार जनशिक्षा केंद्र तेंदूखेड़ा की विभिन्न शालाओं में नवीन शैक्षणिक सत्र की तैयारियों को लेकर जनशिक्षा केंद्र स्तरीय समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया । उक्त बैठक में सर्व प्रथम द्वीप प्रज्वलन कर विद्या की देवी मां सरस्वती का पूजन किया गया तत्पश्चात जनशिक्षा केंद्र प्रभारी संगीता मेहरा ने समस्त प्रधान पाठको से शाला संचालन में नियमितता एवम समयबद्धता का पालन करने के निर्देश दिए । बैठक में जनशिक्षक तेंदूखेड़ा संजय सोनी ने समस्त प्रधान पाठको को नवीन शिक्षण सत्र की प्रारंभिक तैयारी के संबंध में विस्तृत निर्देश देते हुए नवीन सत्र में प्रवेश हेतु लक्ष्य मैपिंग की अद्यतन जानकारी ,स्टेट अचीवमेंट सर्वे की समीक्षा , छात्रों की स्विफ्ट चैट ऐप के माध्यम से शालावार सहभागिता की समीक्षा पुस्तक वितरण ,अकादमिक अवलोकन ,ऑनलाइन प्लेटफार्म का शिक्षा के क्षेत्र में उपयोग,जाति प्रमाण पत्र की अद्यतन स्थिति ,पुनः परीक्षा कक्षा 5वी,8वी की तैयारी, जी 20 गतिवधि ,शिक्षण गुणवत्ता बढ़ाने हेतु नवाचार इत्यादि बिंदुओं पर विस्तृत निर्देश दिए । उक्त बैठक में आर एस ठाकुर , देवेंद्र नाथ, किरण ठाकुर ,देवकरण रजक,महेश ठाकुर,सुधाकर पांडेय,सुशीला ताम्रकार,राधेश्याम कौरव,रामदास श्रीवास , धरमपाल इनवाती ,लक्ष्मी नारायन मेहर ,रामकुमार उदेनिया,लक्ष्मी विश्वकर्मा एवम जनशिक्षा केंद्र की विभिन्न शालाओं में नवनियुक्त शिक्षक राघवेंद्र राजपूत, राकेश मेसराम ,आयुषी लोहिया,दीपक मेहरा,संदीप मेसराम , दसरथ श्रीवास्तव ,रामप्रसाद उइके,मनीषा वाल्दे,अशोक ठाकुर,कमलेश गोंड, द्रोपती ठाकुर ,कमलेश गोंड,संजय वाडिवे, बसंत परतेति,ललित कटरे आदि उपस्थित रहे।

Tags :

जरूरी खबरें