Friday 7th of August 2026

ब्रेकिंग

1966 के बाद गो रक्षा के लिए व्यापक जन अभियान के रूप में अपनी पहचान स्थापित की है, गो सम्मान आह्वान अभियान ने,

नगर की प्रतिष्ठित संस्था द्वारा 08 अगस्त 2026 (शनिवार) को सायं 7:30 बजे संस्कार पैलेस में यादगार संध्या

आरोपी नाबालिग बच्ची को झूठ बोलकर स्कूल से बुलाकर जंगल ले गया जहां दुष्कर्म कर हत्या की ,नरसिंहपुर पुलिस ने किया खुलासा

7 अगस्त से शुरू होगा क्षेत्र भ्रमण, निरीक्षण, जनसंवाद एवं उद्यमी संवाद कार्यक्रम

दूसरे पक्ष की शिकायत पर पुलिस मौन क्यों बड़ा सवाल, शिकायतकर्ता के पिता और चाचा ने भी लगाए गंभीर आरोप

: जिला शिक्षा अधिकारी ने किया शालाओं का निरीक्षण  विद्यार्थियों की उपस्थिति एवं नियमित कालखंड संचालन के दिए निर्देश 

Aditi News Team

Thu, Jul 20, 2023
जिला शिक्षा अधिकारी ने किया शालाओं का निरीक्षण विद्यार्थियों की उपस्थिति एवं नियमित कालखंड संचालन के दिए निर्देश गाडरवारा। बीते बुधवार को जिला शिक्षा अधिकारी एच पी कुर्मी ने साईंखेड़ा बीईओ प्रतापनारायण के साथ क्षेत्र के साईंखेड़ा ब्लॉक अंतर्गत विद्यालयों का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्राम मिढवानी (देवरी) में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, साईंखेड़ा में सीएम राईज स्कूल एवं तूमड़ा में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण करते हुए विधार्थियो की कम उपस्थिति , शिक्षको द्वारा डेली डायरी संधारण न किए जाने एवं अव्यस्थित विद्यालय संचालन पर नाराजगी जताते हुए व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश दिये। उन्होंने प्राचार्य एवं शिक्षको से कहा कि प्रतिदिन अधिक से अधिक संख्या में छात्र छात्राएँ स्कूल आएं एवं प्रतिदिन नियमित रूप से सभी विषयों के कालखंड लगें एवं डेली डायरी सभी शिक्षक बनाएं। निरीक्षण के दौरान डीईओ श्री कुर्मी तूमड़ा में शासकीय प्राथमिक बालक शाला भी पहुँचे जहाँ उन्होंने नवाचारी राज्य स्तरीय सम्मान प्राप्त शिक्षक हल्केवीर पटैल द्वारा किए गए नवाचारों एवं पुस्तकालय को देखकर सराहा एवं बच्चों से बड़ी संख्याओं का पहाड़ा पूछकर उनके सटीक जवाबों से संतुष्टि जताई। निरीक्षण के समय विद्यालयों के शिक्षक एवं छात्र छात्राएँ उपस्थित रहे।

Tags :

जरूरी खबरें