Tuesday 6th of October 2026

ब्रेकिंग

गाडरवारा सीरेगांव के सम्मेलन में युवाओं को समाजसेवा, अनुशासन, संस्कार और सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने पर जोर दिया

नरसिंहपुर कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित हुई

‘उर्दू शेरो-अदब में राष्ट्रीय चेतना’ विषय पर विमर्श के साथ क्षेत्रीय साहित्यकारों एवं शायरों ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत कीं

नरसिंहपुर में टिफिन कम आने पर भड़का गार्ड: बैंक में बंदूक से कर दी फायरिंग, कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार

सालीचौका से दर्जनों गांव जुड़े हुए हैं और यहां बड़ी संख्या में धान का उत्पादन होता है, फिर भी नगर में सेंटर नहीं बनाया

: डिंडोरी जिले के शाहपुरा में आईटीआई छात्रों को शिक्षा की बेहतर सुविधा मिलेगी: श्री फग्गनसिंह कुलस्ते

Aditi News Team

Tue, Aug 31, 2021

केंद्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री श्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने डिंडोरी के शाहपुरा में आईटीआई भवन का किया भूमिपूजन

डिंडोरी जिले के शाहपुरा जनपद में आज दिनांक 31 अगस्त को केंद्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री और मंडला के सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने आईटीआई भवन के निर्माण के लिए भूमि पूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि डिंडोरी जिले के जनजातीय इलाके में छात्रों की बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण तकनीकी शिक्षा की आवश्यकता को देखते हुए विद्यार्थियों को और अधिक सुविधा मुहैया कराने के लिए प्रदेश सरकार ने आईटीआई भवन की स्वीकृति प्रदान कर यहां के छात्रों के लिए एक नई सौगात प्रदान की है। राज्य मंत्री श्री कुलस्ते ने कहा कि क्षेत्र के अध्ययनरत आईटीआई छात्रों को अब बेहतर शिक्षा के साथ-साथ रोजगार के अवसर भी उपलब्ध होंगे। आईटीआई के विभिन्न ट्रेडों से पढ़कर निकलने वाले छात्रों के लिए निजी एवं शासकीय संस्थाओं में रोजगार के अवसर निश्चित रूप से मिलते हैं। माननीय मंत्री ने कहा कि छात्रों में तकनीकी शिक्षा के ज्ञान होने से वह आत्मनिर्भर तो बनता है साथ में उसे विभिन्न क्षेत्रों में नौकरी के बेहतर अवसर मिलते हैं। श्री कुलस्ते ने कहा कि आने वाले समय में अन्य ट्रेड भी आईटीआई में खोले जाएंगे ताकि इस क्षेत्र के छात्रों को आईटीआई के विभिन्न ट्रेडों की तकनीकी शिक्षा लेने के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा।


 श्री कुलस्ते ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि भवन निर्माण में गुणवत्ता हो, तथा समय सीमा में इसका कार्य पूर्ण कर लिया जाए। इस अवसर पर विधायक भूपेंद्र मरावी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती ज्योति प्रकाश धुर्वे, पूर्व विधायक ओम प्रकाश धुर्वे सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि एवं नागरिक गण उपस्थित थे।

Tags :

जरूरी खबरें