Tuesday 6th of October 2026

ब्रेकिंग

गाडरवारा सीरेगांव के सम्मेलन में युवाओं को समाजसेवा, अनुशासन, संस्कार और सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने पर जोर दिया

नरसिंहपुर कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित हुई

‘उर्दू शेरो-अदब में राष्ट्रीय चेतना’ विषय पर विमर्श के साथ क्षेत्रीय साहित्यकारों एवं शायरों ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत कीं

नरसिंहपुर में टिफिन कम आने पर भड़का गार्ड: बैंक में बंदूक से कर दी फायरिंग, कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार

सालीचौका से दर्जनों गांव जुड़े हुए हैं और यहां बड़ी संख्या में धान का उत्पादन होता है, फिर भी नगर में सेंटर नहीं बनाया

: डीईओ ने किया कन्या नवीन स्कूल का निरीक्षण

Aditi News Team

Wed, Feb 8, 2023
डीईओ ने किया कन्या नवीन स्कूल का निरीक्षण गाडरवारा। गत दिवस जिला शिक्षा अधिकारी एच पी कुर्मी ने स्थानीय शासकीय कन्या नवीन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उनके साथ साईंखेड़ा बीईओ प्रतापनारायण एव माध्यमिक शिक्षक मधुसूदन पटैल भी साथ थे। इस अवसर पर श्री कुर्मी ने प्राचार्य श्रीमती आरती पाठक एवं शिक्षको से विद्यालय में शिक्षको एवं छात्राओं की जानकारी ली। उन्होंने इस दौरान गत वर्ष के बोर्ड परीक्षा परिणामों की जानकारी लेते हुए कहा कि आप सभी मिलजुलकर बेहतर परीक्षा परिणामो के लिए कार्य करें। छात्राओं को सरलतम तरीको से प्रश्नों के हल का अभ्यास कराएं एवं कठिन विषयो की पढ़ाई पर विशेष फोकस होना चाहिए। उन्होंने कहा कि विद्यालय में छात्राओं की उपस्थिति अधिक से अधिक रहे एवं उन्हें पढ़ाई का बेहतर माहौल मिले इस बात को ध्यान में रखकर सभी कार्य करें। इस अवसर पर उच्च माध्यमिक शिक्षक संजय सोनी, सतीश नाईक, चन्द्रकांत साहू, सत्यनारायण दुबे, उत्तम वर्मा, इंद्रजीत ताराम, विक्रम शर्मा , आभा श्रीवास्तव, श्वेता सेन, लेखा कौरव , बबीता ठाकुर,सुखराम रैकवार, सहित विद्यालय स्टाफ के सदस्य उपस्थित रहे।

Tags :

जरूरी खबरें