Thursday 6th of August 2026

ब्रेकिंग

आरोपी नाबालिग बच्ची को झूठ बोलकर स्कूल से बुलाकर जंगल ले गया जहां दुष्कर्म कर हत्या की ,नरसिंहपुर पुलिस ने किया खुलासा

7 अगस्त से शुरू होगा क्षेत्र भ्रमण, निरीक्षण, जनसंवाद एवं उद्यमी संवाद कार्यक्रम

दूसरे पक्ष की शिकायत पर पुलिस मौन क्यों बड़ा सवाल, शिकायतकर्ता के पिता और चाचा ने भी लगाए गंभीर आरोप

नरसिंहपुर पुलिस जांच में जुटी, पोस्टमार्टम के बाद मौत के कारण स्पष्ट होंगे

सुरक्षित मातृत्व की मिसाल बनी अनीता गोंड

: डीपीसी ने किया मूल्यांकन केंद्र का निरीक्षण 

Aditi News Team

Sat, Apr 22, 2023
डीपीसी ने किया मूल्यांकन केंद्र का निरीक्षण गाडरवारा। गत दिवस जिला शिक्षा केन्द्र से डीपीसी आर पी चतुर्वेदी ने स्थानीय बीटीआई स्कूल पहुँचकर 5 वी एवं 8 वी वार्षिक परीक्षा के मूल्यांकन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्ट्रांग रूम का भी निरीक्षण किया एवं अमूल्यांकित उत्तरपुस्तिकाओं की जानकारी ली। उंन्होने मूल्यांकन के कक्षो में पहुँचकर शिक्षको की उपस्थिति एवं मूल्यांकन की प्रगति से जुड़ी जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने कहा कि सभी शिक्षक बेहतर ढंग से मूल्यांकन कार्य को संपादित करें जिससे कि त्रुटियों की संभावना न रहे। अवकाश के दिनों में भी मूल्यांकन जारी रहना चाहिए। इस अवसर पर डीपीसी श्री चतुर्वेदी ने नवाचारी उच्च माध्यमिक शिक्षक के के राजौरिया द्वारा तैयार की गई रसायन शास्त्र की प्रयोगशाला का भी भ्रमण किया। इस दौरान श्री राजौरिया ने उनके द्वारा लैब में किए गए नवाचारों की जानकारी दी। इस अवसर पर एपीसी यजुवेंद्र सिलावट भी डीपीसी के साथ थे। निरीक्षण के समय मूल्यांकन अधिकारी एवं प्राचार्य जयमोहन शर्मा, बीआरसी गिरीश पटैल, बीएसी संदीप स्थापक , अपसार खान, बनवारी लाल नागवंशी, मधुसूदन पटैल, राजेंद्र गुप्ता, सिराज अहमद सिद्दिकी आदि उपस्थित रहे ।

Tags :

जरूरी खबरें