Thursday 8th of October 2026

ब्रेकिंग

आज की की सम्पूर्ण जानकारी एवं राशिफल

सायबर क्राईम संबंधित घटना की सूचना सायबर सेल जबलपुर के हेल्पलाइन नम्बर 7701050010 राष्ट्रीय हेल्पलाईन नंबर 1930 पर दें

भूमि नामांतरण के एवज में 8 हजार रुपये रिश्वत मांगने के प्रकरण में कलेक्टर सीहोर श्री बालागुरु के. ने जारी किया आदेश

नरसिंहपुर,सांक़ल रोड पर मार्ग क्षतिग्रस्त होने से आवागमन प्रभावित

जहर बाजार तक पहुंचता, उससे पहले खाकी ने खेल खत्म कर दिया

: नरसिंहपुर,राष्ट्रीय मीन्स कम मेरिट छात्रवृति चयन परीक्षा में 1077 छात्र छात्राएँ हुए शामिल

Aditi News Team

Sun, Mar 20, 2022

नरसिंहपुर।रविवार को जिले के सभी विकासखंडों में राष्ट्रीय मीन्स कम मैरिट छात्रवृति चयन परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से आयोजित की गई जिसमे जिले के कुल 1131 में से 1077 छात्र छात्राएँ शामिल हुए। परीक्षा में 54 छात्र छात्राएँ अनुपस्थित रहे। परीक्षा के लिए साईखेड़ा ब्लॉक में बीटीआई स्कूल गाडरवारा, चीचली ब्लॉक में शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय चीचली, करेली ब्लॉक में शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय करेली, नरसिंहपुर ब्लॉक में एमएलबी स्कूल नरसिंहपुर , गोटेगांव ब्लॉक में शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय गोटेगांव एवं चांवरपाठा ब्लॉक में शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय चांवरपाठा को परीक्षा केंद्र बनाया गया। परीक्षा में वर्तमान सत्र के शासकीय स्कुलो के 8 वी के छात्र छात्राएँ सुबह 10 :45 बजे से 2:15 बजे तक शामिल हुए। रविवार को जिले में परीक्षा का जायजा लेने के उद्देश्य से जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती जे एस विल्सन ने नरसिंहपुर के एमएलबी स्कूल सहित करेली एवं चाँवरपाठा विकासखण्डों के शासकीय उत्कृष्ट विद्यालयों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा से जुड़ी जानकारी ली एवं छात्र छात्राओं को बेहतर परिणाम के लिए अग्रिम बधाई दी। उन्होने परीक्षा केंद्रों पर छात्र छात्राओं को बेहतर फर्नीचर एवं पेयजल व्यवस्था के निर्देश भी दिये। जिले में परीक्षा के सफल आयोजन में परीक्षा केंद्रों के केंद्र अध्य्क्ष एवं पर्यवेक्षकों का सहयोग उल्लेखनीय रहा।

Tags :

जरूरी खबरें