Tuesday 6th of October 2026

ब्रेकिंग

गाडरवारा सीरेगांव के सम्मेलन में युवाओं को समाजसेवा, अनुशासन, संस्कार और सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने पर जोर दिया

नरसिंहपुर कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित हुई

‘उर्दू शेरो-अदब में राष्ट्रीय चेतना’ विषय पर विमर्श के साथ क्षेत्रीय साहित्यकारों एवं शायरों ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत कीं

नरसिंहपुर में टिफिन कम आने पर भड़का गार्ड: बैंक में बंदूक से कर दी फायरिंग, कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार

सालीचौका से दर्जनों गांव जुड़े हुए हैं और यहां बड़ी संख्या में धान का उत्पादन होता है, फिर भी नगर में सेंटर नहीं बनाया

: परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम को दिखाया गया

Aditi News Team

Fri, Jan 27, 2023
परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम को दिखाया गया। गाडरवारा। हमारे देश के परीक्षार्थियों में परीक्षा को लेकर तनाव को दूर करने के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छात्र छात्राओं से प्रत्यक्ष तथा संचार माध्यमों के माध्यम से संवाद कर रहे हैं। इसी क्रम में प्रातः 11 बजे से 'परीक्षा पर चर्चा 2023' कार्यक्रम संमस्त क्षेत्रीय स्कूलो सहित नगर के शासकीय कन्या नवीन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में दूरदर्शन के माध्यम से छात्राओं को दिखाया गया। कार्यक्रम में नगर से राज्य सभा सांसद प्रतिनिधि सुरेश श्रीवास्तव, विद्यालय में सांसद प्रतिनिधि श्रीमती सुषमा साहू, वरिष्ठ नेत्री श्रीमती बसंती पालीवाल तथा सुश्री यू फिलिफ मेडम ने पूरे समय अपनी उपस्थिति दी और बाद में अपनी ओर से भी विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। इस अवसर पर संस्था प्राचार्य श्रीमती आरती पाठक, संजय सोनी, सतीश नाईक, विक्रम शर्मा, सत्यनारायण दुबे, इंद्रजीत ताराम, मनोज उपाध्याय, उत्तम वर्मा, अमित शुक्ला, श्रीमती श्वेता सेन, श्रीमती दीपशिखा शुक्ला, श्रीमती रंजना शर्मा, श्रीमती संध्या गुप्ता सहित विद्यालय के अनेक शिक्षक-शिक्षकाएं उपस्थित थे।

Tags :

जरूरी खबरें