Thursday 8th of October 2026

ब्रेकिंग

भूमि नामांतरण के एवज में 8 हजार रुपये रिश्वत मांगने के प्रकरण में कलेक्टर सीहोर श्री बालागुरु के. ने जारी किया आदेश

नरसिंहपुर,सांक़ल रोड पर मार्ग क्षतिग्रस्त होने से आवागमन प्रभावित

जहर बाजार तक पहुंचता, उससे पहले खाकी ने खेल खत्म कर दिया

दिल्ली के न्यू सीमापुरी में ईदगाह मछली मंडी के पास बुधवार दोपहर इमारत गिरने की सूचना से इलाके में हड़कंप

आचार्य विद्यासागर जी की साधना ने दिलाई इसे विश्व में पहचान" : - निर्यापक मुनि श्री समतासागर

: प्रयास अभ्यास पुस्तिकाओं का हो रहा वितरण,ग्रीष्मकालीन अवकाश में छात्र छात्राएँ करेंगे अभ्यास कार्य 

Aditi News Team

Sun, May 15, 2022
प्रयास अभ्यास पुस्तिकाओं का हो रहा वितरण ग्रीष्मकालीन अवकाश में छात्र छात्राएँ करेंगे अभ्यास कार्य गाडरवारा। इन दिनों शासकीय स्कुलो में ग्रीष्मकालीन अवकाश जारी है। अवकाश में शासकीय स्कुलो के प्राथमिक एवं माध्यमिक विभाग के छात्र छात्राओं को पढ़ाई से जोड़े रखने के लिए राज्य शिक्षा केन्द्र के आदेशानुसार शिक्षको द्वारा प्रयास अभ्यास पुस्तिकाएं छात्र छात्राओं को स्कूल एवं घरों में वितरित की जा रही है। अवकाश के दौरान छात्र छात्राएँ प्रयास अभ्यास पुस्तिकाओं में घर पर अपने माता पिता, भाई बहिनों एवं मेंटर्स के सहयोग से कार्य करेंगे। स्कूल खुलने पर 15 जून से शिक्षक छात्र छात्राओं की प्रयास अभ्यास पुस्तिकाओं का जांच कार्य करते हुए अशुद्धियों पर गोला लगाकर सही उत्तर अंकित करेंगे। विदित हो कि क्षेत्र के साईंखेड़ा एवं चीचली ब्लॉक में जिला शिक्षा केंद्र से प्राप्त प्रयास अभ्यास पुस्तिकाएं बीआरसी डी के पटैल एवं गिरीश पटैल के मार्गदर्शन में शिक्षको द्वारा वितरित हो रही है।

Tags :

जरूरी खबरें