Saturday 8th of August 2026

ब्रेकिंग

आधे घंटे में मौके पर पहुंचा नगर पालिका अमला

गाडरवारा शहर के राजीव वार्ड में कोचर टाल के पीछे कबाड़ी की दुकान के पास की घटना

भारत ने अंतर्राष्ट्रीय मेगा साइंस प्रोजेक्ट FAIR के लिए महत्वपूर्ण उपकरण विकसित किया

संवाद योजना अंतर्गत विकासखंड चीचली में प्रस्फुटन शक्ति संचयन अभियान की समीक्षा बैठक आयोजित

विनम्रता, पुरुषार्थ और सेवा से ही आत्मोन्नति का मार्ग प्रशस्त होता है : निर्यापक मुनि श्री समतासागर महाराज

: बालाघाट,कलेक्टर ने किया मोहनपुर, कुल्पा, कावेली, माटे की शालाओं का आकस्मिक निरीक्षण

Aditi News Team

Thu, Nov 18, 2021

मोहनपुर प्राचार्य को निलंबित करने एवं 10 शिक्षकों की एक वेतन वृद्धि रोकने के निर्देश

बालाघाट। कलेक्टर डॉ गिरीश कुमार मिश्रा ने 17 नवंबर को शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल मोहनपुर, माध्यमिक शाला कुल्पा, प्राथमिक शाला माटे एवं कावेली का आकस्मिक निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं को देखा और स्कूली बच्चों से चर्चा की। निरीक्षण के दौरान शाला में बिना किसी सूचना के अनुपस्थित पाये गये 10 शिक्षकों की एक वेतन वृद्धि रोकने एवं प्राचार्य के विरूद्ध निलंबन की कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विवेक कुमार भी मौजूद थे।
   कलेक्टर डॉ मिश्रा एवं जिला पंचायत सीईओ श्री कुमार सबसे पहले शासकीय हायर सेकेंडरी मोहनपुर पहुंचे तो शाला खुली मिली लेकिन अधिकांश शिक्षक गायब मिले। कलेक्टर डॉ मिश्रा ने इस स्थिति पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की और वहां की प्राचार्य श्रीमती सी आर मेश्राम को निलंबित करने के निर्देश दिये। इसके साथ ही मोहनपुर शाला के बिना किसी सूचना के अनुपस्थित पाये गये शिक्षक उच्च श्रेणी श्री डी के गौतम, श्री के मड़के, श्री बी हनवत, श्री डी के वाघमारे, श्री ईएम पटले, श्री यू एस नागदेवे, पीटीआई श्री एमएस रहांगडाले एवं श्री एस सेलोकर की एक वेतन वृद्धि रोकने के निर्देश दिये गये। माध्यमिक शाला के कुल्पा के निरीक्षण में गायब मिले उच्च श्रेणी शिक्षक श्री पी के मेश्राम एवं श्री दीपक बेलेकर की भी एक वेतन वृद्धि रोकने के निर्देश दिये गये।

Tags :

जरूरी खबरें