Wednesday 11th of November 2026

ब्रेकिंग

खेल केवल जीत-हार नहीं, अनुशासन, संयम और जीवन में सफलता का माध्यम- मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग

मंत्री श्री विश्वास सारंग एवं श्री उदय प्रताप सिंह ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन

लगभग 2 किलोग्राम गांजा, कीमत लगभग ₹50,000, बरामद। • अवैध मादक पदार्थ गांजे के साथ एक आरोपी गिरफ्तार।

भव्य ऐतिहासिक कुण्डलगिरी बड़ेबाबा पर्वतराज परिक्रमा मुनिश्री ससंघ के साथ हजारों श्रद्धालु भक्तों द्वारा की गई

समृद्धि यज्ञ में किया 1000 विभिन्न वस्तुओं से लक्ष्मीजी का सहस्त्रार्चन

: बालिका सशक्तिकरण अभियान कार्यशाला के चयन हेतु परीक्षा 27 अप्रेल को 

Aditi News Team

Sat, Apr 23, 2022
बालिका सशक्तिकरण अभियान कार्यशाला के चयन हेतु परीक्षा 27 अप्रेल को गाडरवारा। एनटीपीसी द्वारा बालिका सशक्तिकरण अभियान अंतर्गत ग्रीष्मकालीन अवकाश में 9 मई से प्रस्तावित 1 माह की पूर्ण आवासीय निःशुल्क कार्यशाला का आयोजन शासकीय शालाओ में अध्ययनरत 5 वी की छात्राओं हेतु किया जा रहा है। कार्यशाला में छात्राओं के चयन हेतु परीक्षा का आयोजन 27 अप्रैल को सुबह 8 बजे से 10 वजे तक क्षेत्र के साईंखेड़ा ब्लॉक अंतर्गत साईंखेड़ा के उत्कृष्ट विद्यालय, बनवारी के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एवं गाडरवारा के कन्या नवीन विद्यालय सहित चीचली ब्लॉक के चीचली में शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय, सालीचौका में शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला एवं करपगांव में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में किया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने के लिए छात्राओं को स्कूल के प्रधानपाठक के जरिये 25 अप्रैल तक संबंधित बीआरसी कार्यालय में आवेदन जमा करना होगा। उल्लेखनीय है कि कार्यशाला में छात्राओं को गणित, अंग्रेजी, विज्ञान, पर्यावरण , कम्प्यूटर की शिक्षा दी जाएगी।इसके अलावा स्वास्थ्य, पोषण, स्वच्छता, आत्मरक्षा, बेहतर संवाद, ,पारिवारिक संबंधों की महत्ता, संवेदना , योगा , साइबर सुरक्षा सहित खेलकूद, गायन, वादन, नाटक , पेंटिंग एवं हस्तशिल्प आदि का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। कार्यशाला के संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती जे एस विल्सन एवं डीपीसी एस के कोसठी द्वारा जारी आदेश के पालन में बीआरसी डी के पटेल, गिरीश पटेल ने समस्त क्षेत्रीय प्रधानपाठको से अधिक से अधिक 5 वी में अध्ययनरत छात्राओं के आवेदन फार्म भरवाने की अपील की है।

Tags :

जरूरी खबरें