Tuesday 6th of October 2026

ब्रेकिंग

गाडरवारा सीरेगांव के सम्मेलन में युवाओं को समाजसेवा, अनुशासन, संस्कार और सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने पर जोर दिया

नरसिंहपुर कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित हुई

‘उर्दू शेरो-अदब में राष्ट्रीय चेतना’ विषय पर विमर्श के साथ क्षेत्रीय साहित्यकारों एवं शायरों ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत कीं

नरसिंहपुर में टिफिन कम आने पर भड़का गार्ड: बैंक में बंदूक से कर दी फायरिंग, कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार

सालीचौका से दर्जनों गांव जुड़े हुए हैं और यहां बड़ी संख्या में धान का उत्पादन होता है, फिर भी नगर में सेंटर नहीं बनाया

: बीआरसी के निरीक्षण में मिली अनियमितताएं 

Aditi News Team

Fri, Nov 11, 2022
बीआरसी के निरीक्षण में मिली अनियमितताएं गाडरवारा। गत दिवस साईंखेड़ा बीआरसी गिरीश पटैल ने ग्राम खैरी (पाली) की एकीकृत शासकीय माध्यमिक शाला एवं प्राथमिक शाला का निरीक्षण किया। सुबह 11 बजकर 45 मिनिट पर किए गए निरीक्षण के समय उन्हें एकीकृत शासकीय माध्यमिक शाला में 3 एवं प्राथमिकशाला में 1 शिक्षक अनुपस्थित मिला। उन्होंने शिक्षको की अनुपस्थिति पर नाराजगी जताते हुए नियमानुसार कार्यवाही करने की बात कही एवं बताया कि शालाओं में निर्धारित समय सारिणी के अनुसार अर्धवार्षिक परीक्षाओं का सुचारू संचालन हो। स्कूल समय पर खुलें एवं बंद हो व शिक्षक भी समय पर स्कूल आएं इस बात को ध्यान में रखकर सभी कार्य करें। निरीक्षण के समय बीएसी संदीप स्थापक जी भी उनके साथ रहे ।

Tags :

जरूरी खबरें