Tuesday 6th of October 2026

ब्रेकिंग

गाडरवारा सीरेगांव के सम्मेलन में युवाओं को समाजसेवा, अनुशासन, संस्कार और सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने पर जोर दिया

नरसिंहपुर कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित हुई

‘उर्दू शेरो-अदब में राष्ट्रीय चेतना’ विषय पर विमर्श के साथ क्षेत्रीय साहित्यकारों एवं शायरों ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत कीं

नरसिंहपुर में टिफिन कम आने पर भड़का गार्ड: बैंक में बंदूक से कर दी फायरिंग, कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार

सालीचौका से दर्जनों गांव जुड़े हुए हैं और यहां बड़ी संख्या में धान का उत्पादन होता है, फिर भी नगर में सेंटर नहीं बनाया

: बीआरसी ने अमले के साथ किया निरीक्षण 

Aditi News Team

Fri, Jan 13, 2023
बीआरसी ने अमले के साथ किया निरीक्षण गाडरवारा। गत दिवस साईंखेड़ा बीआरसी गिरीश पटैल ने बीएसी संदीप स्थापक, मनीराम मेहरा एवं जनशिक्षक प्रशांत राय के साथ ग्राम महेश्वर, मेहरागांव एवं संसारखेड़ा की शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं का निरीक्षण किया। इसके अलावा बीएसी संदीप स्थापक ने ग्राम सेठान की शासकीय प्राथमिक शाला का निरीक्षण कर विद्यालय में टीएलएम, पुस्तकालय , किचिन गार्डन एवं मध्यान्ह भोजन का अवलोकन किया। उन्होंने शाला में गणेश शुक्ला एवं अनिरुद्ध अवस्थी द्वारा किए जा रहे कार्यो को सराहा। बीआरसी श्री पटैल ने भी निरीक्षण के समय बच्चों से बात कर उनके शैक्षिक स्तर का मूल्यांकन किया। उंन्होने शिक्षको से शाला के बच्चों को 19 जनवरी को ओलंपियाड में शामिल कराने एवं मूल्यांकन टेस्ट के जरिये बच्चों का आंकलन करने की बात पर जोर दिया। इसके अलावा नवभारत साक्षरता अभियान में अधिक से अधिक असाक्षरों को जोड़ने के निर्देश दिए।

Tags :

जरूरी खबरें