Friday 7th of August 2026

ब्रेकिंग

1966 के बाद गो रक्षा के लिए व्यापक जन अभियान के रूप में अपनी पहचान स्थापित की है, गो सम्मान आह्वान अभियान ने,

नगर की प्रतिष्ठित संस्था द्वारा 08 अगस्त 2026 (शनिवार) को सायं 7:30 बजे संस्कार पैलेस में यादगार संध्या

आरोपी नाबालिग बच्ची को झूठ बोलकर स्कूल से बुलाकर जंगल ले गया जहां दुष्कर्म कर हत्या की ,नरसिंहपुर पुलिस ने किया खुलासा

7 अगस्त से शुरू होगा क्षेत्र भ्रमण, निरीक्षण, जनसंवाद एवं उद्यमी संवाद कार्यक्रम

दूसरे पक्ष की शिकायत पर पुलिस मौन क्यों बड़ा सवाल, शिकायतकर्ता के पिता और चाचा ने भी लगाए गंभीर आरोप

: भोपाल एवं जिले के स्कूल शिक्षा विभाग अधिकारियों ने किया सीएम राईज स्कूल का भ्रमण

Aditi News Team

Sat, Jun 4, 2022
भोपाल एवं जिले के स्कूल शिक्षा विभाग अधिकारियों ने किया सीएम राईज स्कूल का भ्रमण गाडरवारा। बीते शनिवार को सीएम राईज योजना के तहत साईंखेड़ा के सीएम राईज स्कूल शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय का लोक शिक्षण संचालनालय से ओएसडी श्रीमती नीरजा गोरे ने जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती जे एस विल्सन , रमसा एडीपीसी जी एस पटैल एवं डीईओ के जिला मीडिया दल सदस्य मधुसूदन पटैल के साथ भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान उन्होंने विद्यालय के उच्च माध्यमिक शिक्षक धर्मेन्द्र वर्मा से स्कूल के सभी शिक्षको एवं कर्मचारियों की उपस्तिति के विषय मे जानकारी ली एवं विद्यालय परिसर का अवलोकन किया। इस अवसर पर श्रीमती नीरजा गोरे ने शिक्षको से चर्चा करते हुए कहा कि साईंखेड़ा सहित जिले के चयनित सीएम राईज स्कुलो मे स्कूल शिक्षा विभाग की मंशानुसार कार्य शुरू हुए है या नही, शिक्षको की पदस्थापना हुई या नही, इन्ही सभी जानकारी के लिए मेरा जिले के सीएम राईज स्कुलो मे भ्रमण का कार्यक्रम है। स्कूल के सभी शिक्षक अधिक से अधिक छात्र छात्राओं का दाखिला स्कूल में करवाएं एवं उन्हें बेहतर गुणवत्तायुक्त रोजगारोन्मुखी शिक्षा दें। इस मौके पर डीईओ श्रीमती जे एस विल्सन ने कहा कि सीएम राईज स्कूलों को बेहतर बनाना हम सभी की जिम्मेदारी है। इन स्कूलो में शिक्षा का बेहतर वातावरण बने इसी सकारात्मक सोच के साथ सभी शिक्षक कार्य करें। इस अवसर पर रमसा एडीपीसी जी एस पटैल ने सीएम राईज स्कूल में सुव्यवस्थित प्रयोगशाला स्थापित करने के साथ छात्र छात्राओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की अपेक्षा जताई। इस मौके पर शिक्षक मनोहर सिंह पटैल, लालसिंह लोधी सहित अन्य उपस्थित रहे। विदित हो कि अधिकारियों ने साईंखेड़ा के बरहटा जाकर सीएम राईज स्कूल भवन निर्माण हेतु प्रस्तावित स्थल का भी निरीक्षण किया।

Tags :

जरूरी खबरें