Wednesday 7th of October 2026

ब्रेकिंग

गाडरवारा सीरेगांव के सम्मेलन में युवाओं को समाजसेवा, अनुशासन, संस्कार और सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने पर जोर दिया

नरसिंहपुर कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित हुई

‘उर्दू शेरो-अदब में राष्ट्रीय चेतना’ विषय पर विमर्श के साथ क्षेत्रीय साहित्यकारों एवं शायरों ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत कीं

नरसिंहपुर में टिफिन कम आने पर भड़का गार्ड: बैंक में बंदूक से कर दी फायरिंग, कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार

सालीचौका से दर्जनों गांव जुड़े हुए हैं और यहां बड़ी संख्या में धान का उत्पादन होता है, फिर भी नगर में सेंटर नहीं बनाया

: सीएम राईज स्कूल में पुस्तकालय की हुई स्थापना 

Aditi News Team

Wed, Aug 24, 2022
सीएम राईज स्कूल में पुस्तकालय की हुई स्थापना गाडरवारा। गत दिवस साईंखेड़ा के सी एम राइज विद्यालय में छात्र छात्राओं के अध्ययन के लिए पुस्तकालय की स्थापना की गई। इस अवसर पर पुस्तकालय का शुभारंभ मॉ शारदा की पूजन अर्चन से किया गया । इस अवसर पर युवा साहित्यकार एवं संस्था के वरिष्ठ शिक्षक वेणी शंकर पटेल"ब्रज" ने पुस्तकालय के शुभारंभ को छात्र छात्राओं के हित में बताया। इस अवसर पर स्कूल प्रबंधन द्वारा सर्वसम्मति से श्रीमती पूनम बसेडिया एवं भानु जी राजपूत को सत्र 2022 - 23 के लिए पुस्तकालय प्रभारी मनोनीत किया गया एवं दोनों प्रभारियों का विद्यालय परिवार के सदस्यों द्वारा बड़ी गर्मजोशी से आत्मीय स्वागत किया गया । कार्यक्रम का कुशल संचालन मनीष शंकर तिवारीद्वारा किया गया। पुस्तकालय आरंभ होने पर सभी शिक्षकों द्वारा किताबों के महत्व पर प्रकाश डाला गया। संस्था प्राचार्य सी के विश्वकर्मा द्वारा किताबो को संस्कृति का संवाहक बताते हुए बच्चों के सर्वांगीण विकास की दिशा में पुस्तकालय स्थापना को मील का पत्थर बताया। विदित हो कि पुस्तकालय में छात्र छात्राओं के लिए लगभग 500 पुस्तको की व्यवस्था की गई है। इन पुस्तकों में प्रमुख रूप से नैतिक शिक्षा, महापुरुषों की गाथाएँ , हिंदी ग्रंथ अकादमी एवं कहानियों की किताबे शामिल है। पुस्तकालय के शुभारंभ कार्यक्रम में स्कूल स्टाफ के सभी सदस्य एवं छात्र छात्राएँ उपस्थित रहे

Tags :

जरूरी खबरें