Wednesday 7th of October 2026

ब्रेकिंग

गाडरवारा सीरेगांव के सम्मेलन में युवाओं को समाजसेवा, अनुशासन, संस्कार और सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने पर जोर दिया

नरसिंहपुर कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित हुई

‘उर्दू शेरो-अदब में राष्ट्रीय चेतना’ विषय पर विमर्श के साथ क्षेत्रीय साहित्यकारों एवं शायरों ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत कीं

नरसिंहपुर में टिफिन कम आने पर भड़का गार्ड: बैंक में बंदूक से कर दी फायरिंग, कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार

सालीचौका से दर्जनों गांव जुड़े हुए हैं और यहां बड़ी संख्या में धान का उत्पादन होता है, फिर भी नगर में सेंटर नहीं बनाया

: स्कूल के किचन गार्डन में लगी सब्जियां

Aditi News Team

Sun, Nov 22, 2020


गाडरवारा। कहते है जब कोई कार्य पूर्ण मनोयोग से किया जाए तो उसमें सफलता मिलती है कुछ ऐसी ही मिसाल साईंखेड़ा विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम सेठान की शासकीय प्राथमिक शाला के शिक्षको एवं बच्चों ने प्रस्तुत की है। ग्राम सेठान के शिक्षको एवं बच्चों ने अपने अथक परिश्रम से शाला परिसर में ही किचिन गार्डन तैयार किया है जिसमे हरी भरी सब्जियां लगाई गई है। संस्था के प्राथमिक शिक्षक अनिरुद्ध अवस्थी ने बताया की कोरोना काल मे स्कूल बंद है ऐसी स्तिथि में स्कूली बच्चों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से हम लोगो ने स्टाफ एवं आंगनबाड़ी वालो के सहयोग से किचिन गार्डन बनाया है जिसमे अभी लौकी, गिलकी, भटा, मेथी, मिर्ची, मुनगा, नींबू , पपीता, हरी धनिया की सब्जी पैदा हो रही है। किचिन गार्डन की व्यवस्थाये बनाने में प्रधानपाठक गणेश शुक्ला, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती प्रीति प्रजापति, सहायिका श्री मति सोना मेहरा सहित विधालय के बच्चों का सहयोग हमेशा रहता है ।

Tags :

जरूरी खबरें