Tuesday 24th of November 2026

ब्रेकिंग

समस्त सनातन प्रेमियों, धर्म प्रेमियों और गौ भक्तों से विशेष आवाहन

पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर श्रीधाम एक्सप्रेस में महिला यात्री का आईफोन सहित 84,800 रु. का मशरूका बरामद किया

पन्ना शाहनगर थाना क्षेत्र का मामला,मड़ला घाटी में 2 आरोपी गिरफ्तार

शाहनगर थाना क्षेत्र के बोरी चौकी के समीप मैन सड़क मार्ग मलघन दानदाई मंदिर मार्ग के मार्ग का मामला

भोपाल में राष्ट्रवादी किसान आर्मी संगठन के तहत किसान गन्ना मूल्य ₹600 प्रति क्विंटल व बोनस की मांग कर रहे थे

: 25 अक्टूबर को मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम की राशि विद्यार्थियों के खाते में हस्तांतरित करने का वर्चुअल कार्यक्रम

Aditi News Team

Sun, Oct 24, 2021

गाडरवारा। शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं में मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम के अंतर्गत ग्रीष्मकालीन अवधि के 36 दिवसों की भोजन पकाने की लागत की राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से राज्य स्तर से सीधे छात्र- छात्राओं के बैंक खाते में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा 25 अक्टूबर को मिंटो हाल भोपाल से वर्चुअल वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से हस्तांतरित की जायेगी। उक्त कार्यक्रम दूरदर्शन, फेसबुक, यूट्यूब, वेबकास्ट/ सोशल मीडिया प्लेटफार्म द्वारा प्रसारित होगा। बीईओ प्रतापनारायण , एएस मसराम , बीआरसी डी के पटैल, चंदन शर्मा , बीएसी संदीप स्थापक, योगेन्द्र झारिया, मनीराम मेहरा एवं अरुण दुबे ने समस्त शिक्षको एवं छात्र छात्राओं से उक्त कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखने के निर्देश दिए है। विदित हो की विभाग द्वारा शालेय शैक्षिक ग्रुपों के माध्यम से सभी छात्र-छात्राओं एवं पालको तक इस कार्यक्रम के प्रसारण की सूचना पहुंचाई गई है।

Tags :

जरूरी खबरें