Tuesday 6th of October 2026

ब्रेकिंग

गाडरवारा सीरेगांव के सम्मेलन में युवाओं को समाजसेवा, अनुशासन, संस्कार और सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने पर जोर दिया

नरसिंहपुर कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित हुई

‘उर्दू शेरो-अदब में राष्ट्रीय चेतना’ विषय पर विमर्श के साथ क्षेत्रीय साहित्यकारों एवं शायरों ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत कीं

नरसिंहपुर में टिफिन कम आने पर भड़का गार्ड: बैंक में बंदूक से कर दी फायरिंग, कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार

सालीचौका से दर्जनों गांव जुड़े हुए हैं और यहां बड़ी संख्या में धान का उत्पादन होता है, फिर भी नगर में सेंटर नहीं बनाया

: कलेक्टर श्रीमती पटले ने किया परीक्षा केन्द्रों का औचक निरीक्षण माध्यमिक शिक्षा

Aditi News Team

Tue, Feb 6, 2024
कलेक्टर श्रीमती पटले ने किया परीक्षा केन्द्रों का औचक निरीक्षण माध्यमिक शिक्षा मण्डल की बोर्ड 12 वीं कक्षा की परीक्षाएँ मंगलवार 6 फरवरी से जिले में भी शुरू हुईं। कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले ने मंगलवार को सीएम राइज स्कूल और नेहरू स्कूल नरसिंहपुर में बनाये गये परीक्षा केन्द्रों का जायजा लिया। उन्होंने परीक्षा केन्द्र के लिए प्रश्न- पत्र ले जाने की प्रक्रिया का बारीकी से जायजा लिया। यहां उन्होंने केन्द्राध्यक्ष को निर्देश दिये कि विद्यार्थियों के मोबाइल फोन बाहर रखें हो। उत्तर पुस्तिका में विद्यार्थी अपना अनुक्रमांक व अन्य आवश्यक जानकारी ठीक से भरें। इसका मिलान परीक्षा केन्द्र में नियुक्त व्यक्ति अच्छे से करें। कलेक्टर श्रीमती पटले ने कहा कि माध्यमिक शिक्षा मण्डल के दिशा-निर्देशों का पालन कर परीक्षाएँ सम्पन्न कराएँ।   प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के 84 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित हिंदी विषय की परीक्षा में कुल 12 हजार 369 परीक्षार्थी में से 12 हजार 230 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए।  

Tags :

जरूरी खबरें