Tuesday 24th of November 2026

ब्रेकिंग

समस्त सनातन प्रेमियों, धर्म प्रेमियों और गौ भक्तों से विशेष आवाहन

पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर श्रीधाम एक्सप्रेस में महिला यात्री का आईफोन सहित 84,800 रु. का मशरूका बरामद किया

पन्ना शाहनगर थाना क्षेत्र का मामला,मड़ला घाटी में 2 आरोपी गिरफ्तार

शाहनगर थाना क्षेत्र के बोरी चौकी के समीप मैन सड़क मार्ग मलघन दानदाई मंदिर मार्ग के मार्ग का मामला

भोपाल में राष्ट्रवादी किसान आर्मी संगठन के तहत किसान गन्ना मूल्य ₹600 प्रति क्विंटल व बोनस की मांग कर रहे थे

: नवभारत साक्षरता अभियान के तहत 24 सितंबर को आयोजित की गई परीक्षा

Aditi News Team

Mon, Sep 25, 2023
नवभारत साक्षरता अभियान के तहत 24 सितंबर को आयोजित की गई परीक्षा। जिला नरसिंहपुर में नवभारत साक्षरता अभियान के तहत वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में विकासखंड चांवरपाठा में असाक्षरों को साक्षर बनाने के लिए 15 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के चिन्हित 5039 असाक्षरों की रविवार 24 सितंबर 2023 को परीक्षा आयोजित की गई। जनशिक्षा केंद्र/संकुल -बोहानी अंतर्गत 20 परीक्षा केंद्र बनाए गए जिसमें कुल 148 असाक्षरों ने भाग लेकर पेपर हल किया। केंद्र प्रभारी श्री अरविन्द कुमार वर्मा,जनशिक्षक बब्बू प्रसाद जाटव, सुरेश कुमार जाटव एवं नवभारत साक्षरता अभियान संकुल समन्वयक रमेश कुमार कौरव द्वारा परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर मानीटिरिंग की। सभी केंद्र प्रभारियों, पर्यवेक्षकों तथा अक्षर साथियों द्वारा परीक्षा संचालित की गई।

Tags :

जरूरी खबरें