Wednesday 15th of July 2026

ब्रेकिंग

14.35 लाख रुपये के विकास कार्यों का विधायक श्री विश्वनाथ सिंह पटेल ने किया लोकार्पण

नरसिंहपुर में किसानों की विभिन्न मांगों का सौंपा ज्ञापन

दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान की प्रगति का किया निरीक्षण

नरसिंहपुर कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह,पुलिस अधीक्षक डॉ.ऋषिकेश मीणा ने सभी को दिलाई नशा मुक्ति की शपथ दिलाई

नरसिंहपुर जिले की तेंदूखेड़ा पुलिस ने 5 आरोपियों को दबोचा, 4 महीने पुरानी चोरी का भी किया खुलासा

: हाईस्कूल एवं हायर सेकंडरी द्वितीय परीक्षा प्रारंभ 

Aditi News Team

Tue, Jun 17, 2025
हाईस्कूल एवं हायर सेकंडरी द्वितीय परीक्षा प्रारंभ  गाडरवारा। बीते मंगलवार से क्षेत्र के चयनित परीक्षा केन्द्रो पर माध्यमिक शिक्षा मंडल की हाईस्कूल एवं हायर सेकण्डरी द्वितीय अवसर की परीक्षा प्रारंभ हो गई। विदित हो कि उक्त परीक्षा हेतु गाडरवारा के बीटीआई स्कूल, साईखेड़ा के साँदीपनी स्कूल एवं चीचली के शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। हिंदी विषय के परचे से शुरू हुई इस परीक्षा का समय सुबह 9 बजे से 12 बजे तक रखा गया है। परीक्षा के लिए परीक्षार्थियों को सुबह 8:30 बजे तक उपस्थित होने के निर्देश दिए गए है। मंगलवार को परीक्षा के शुरुआती दिन बीटीआई स्कूल के केंद्र पर 10 वी की परीक्षा मे 39 मे से 36 एवं 12 वी की परीक्षा मे 13 मे से 13, साँदीपनी विद्यालय साईंखेड़ा के केंद्र पर 10 वी की परीक्षा मे 12 मे से 12 एवं 12 वी की परीक्षा मे 7 मे से 7 छात्र छात्राओं ने परीक्षा दी। इसी प्रकार क्षेत्र के चीचली ब्लॉक अंतर्गत शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय चीचली के केंद्र पर 10 वी परीक्षा मे 26 मे से 21 एवं 12 वी परीक्षा मे 11 मे से 10 छात्र छात्राएँ शामिल हुए। मंडल द्वारा जारी समय सारिणी के अनुसार 10 वी की परीक्षा 26 जून एवं 12 वी की परीक्षा 5 जुलाई को संपन्न होंगी। प्रायोगिक परीक्षा भी निर्धारित परीक्षा केंद्र पर 17 जून से 25 जून की समयावधि मे आयोजित होंगी। परीक्षा के आयोजन मे केंद्र अध्यक्षो सहित सहायक केंद्र अध्यक्ष एवं पर्यवेक्षकों का सहयोग मिल रहा है। मंगलवार को परीक्षा के पहले दिन साईंखेड़ा के प्राथमिक शिक्षक भानु राजपूत ने गलती से साईंखेड़ा केंद्र पर आ गई छात्रा को तत्काल उसके बीटीआई स्कूल गाडरवारा परीक्षा केंद्र पर पहुंचाया। शिक्षक श्री राजपूत के इस कार्य की सर्वत्र प्रशंसा की जा रही है।

Tags :

जरूरी खबरें