Tuesday 6th of October 2026

ब्रेकिंग

गाडरवारा सीरेगांव के सम्मेलन में युवाओं को समाजसेवा, अनुशासन, संस्कार और सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने पर जोर दिया

नरसिंहपुर कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित हुई

‘उर्दू शेरो-अदब में राष्ट्रीय चेतना’ विषय पर विमर्श के साथ क्षेत्रीय साहित्यकारों एवं शायरों ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत कीं

नरसिंहपुर में टिफिन कम आने पर भड़का गार्ड: बैंक में बंदूक से कर दी फायरिंग, कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार

सालीचौका से दर्जनों गांव जुड़े हुए हैं और यहां बड़ी संख्या में धान का उत्पादन होता है, फिर भी नगर में सेंटर नहीं बनाया

: 12 सितंबर से शुरू होंगी 9वीं से 12वीं तक की तिमाही परीक्षा तिमाही की परीक्षा बदले हुए पैटर्न पर होगी

Aditi News Team

Mon, Sep 11, 2023
12 सितंबर से शुरू होंगी 9वीं से 12वीं तक की तिमाही परीक्षा तिमाही की परीक्षा बदले हुए पैटर्न पर होगी गाडरवारा। क्षेत्र के  सरकारी स्कूलों के नौवीं से 12वीं कक्षा की तिमाही परीक्षाएं 12 सितंबर से आयोजित की जाएंगी। ये परीक्षाएं 21 सितंबर तक चलेंगी। विदित हो कि तिमाही की परीक्षा बदले हुए पैटर्न पर होगी। इन परीक्षाओं में अनेक विद्यार्थी शामिल होंगे। उल्लेखनीय है कि स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा हाईस्कूल और हायर सेकंडरी स्कूल का रिजल्ट सुधारने के लिए तिमाही और छमाही परीक्षाओं को बोर्ड पैटर्न पर आयोजित किया जा रहा है। ये पेपर वार्षिक परीक्षा की तरह होंगे। इसके पांच अंक वार्षिक परीक्षा में भी जोड़े जाएंगे । नौवीं एवं 10वीं का पहला पेपर अंग्रेजी का होगा। वहीं 11वीं व 12वीं के विद्यार्थी पहला पेपर मनोविज्ञान का देंगे। परीक्षा के लिए विद्यार्थी को 30 मिनट पहले पहुंचना होगा। परीक्षा शुरू होने के 10 मिनट पहले उत्तर पुस्तिका और पांच मिनट पहले पेपर दिया जाएगा। प्रायोगिक परीक्षाएं 12 से 21 सितंबर के बीच प्राचार्य अपनी सुविधानुसार करा सकेंगे। परीक्षा का समय सुबह नौ से दोपहर 12 बजे तक रहेगा। हालांकि कुछ कक्षाओं के पेपर दोपहर दो से पांच बजे के बीच भी होंगे। विद्यार्थियों को वार्षिक परीक्षाओं की प्रैक्टिस के लिए इन परीक्षाओं बोर्ड पैटर्न पर आयोजित किया जाएगा।

Tags :

जरूरी खबरें