Monday 28th of September 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर के ठेमी थाना अंतर्गत बीती रात ग्राम गुंदरई स्थित खेत में करंट लगने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

सीएम के प्रस्तावित दौरे को लेकर सियासी हलचल तेज,कांग्रेस जनहित के मुद्दों को लेकर घेरने की तैयारी में जुटी

मध्यप्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी की आशी चौकसे ने 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन टीम इवेंट में जीता सिल्वर

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित मप्र दौरे एवं पुलिस प्रदर्शनी की तैयारियों को लेकर समीक्षा की

श्रम का सम्मान पद-प्रतिष्ठा से नहीं, मेहनत और सेवा से होता है

: गाडरवारा, राष्ट्रीय मीन्स कम मेरिट छात्रवृत्ति हेतु चयन परीक्षा 24 सितंबर को 

Aditi News Team

Sat, Sep 23, 2023
राष्ट्रीय मीन्स कम मेरिट छात्रवृत्ति हेतु चयन परीक्षा 24 सितंबर को गाडरवारा। क्षेत्र के शासकीय/ शासकीय अनुदान प्राप्त /स्थानीय निकायों द्वारा संचालित विद्यालयों में सत्र 2023-24 में कक्षा 8वीं में नियमित अध्ययनरत छात्र छात्राओं के लिए राष्ट्रीय मीन्स कम मैरिट छात्रवृत्ति चयन परीक्षा का आयोजन 24 सितंबर दिन रविवार को सुबह 10:45 बजे से क्षेत्र के साईंखेड़ा एवं चीचली विकासखंडों के परीक्षा केंद्रों पर किया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार परीक्षा हेतु साईंखेड़ा ब्लॉक के लिए शासकीय कन्या उ मा विद्यालय गाडरवारा में 300 एवं कन्या नवीन उ मा विद्यालय गाडरवारा में 300 तथा चीचली ब्लॉक के लिए बनाए गए बीटीआई स्कूल गाडरवारा में 400 एवं शासकीय आदर्श स्कूल गाडरवारा के केंद्र पर 300 छात्र छात्राएँ परीक्षा देंगे। विदित हो कि उक्त परीक्षा में चयन उपरांत पात्र विद्यार्थियों को 12 हजार रुपये वार्षिक छात्रवृत्ति मिलेगी। परीक्षा हेतु नि:शुल्क ऑनलाइन आवेदन पहले ही भरवाए जा चुके है । उल्लेखनीय है कि उक्त परीक्षा में सुबह 10:45 बजे से 12:30 तक मानसिक योग्यता परीक्षण एवं 12:30 बजे से 2:15 बजे तक शैक्षिक योग्यता परीक्षण के प्रश्नपत्र छात्र छात्राएँ हल करेंगे। बीईओ प्रतापनारायण, एएस मसराम , बीआरसी गिरीश पटैल एवं डी के पटैल ने परीक्षा के लिए छात्र छात्राओं से उपस्थिति की अपील की है। विदित हो की स्कुलो में परीक्षा में शामिल कराने हेतु छात्र छात्राओं को प्रवेश पत्र दिए जा चुके है ।

Tags :

जरूरी खबरें