: बीआरसी एवं बीएसी ने किया निरीक्षण
Wed, Aug 24, 2022
बीआरसी एवं बीएसी ने किया निरीक्षणगाडरवारा। गत दिवस चीचली जनपद शिक्षा केंद्र के बीआरसी डी के पटैल ने बीएसी अरुण दुबे के साथ जनशिक्षा केंद्र बारहाबड़ा की शासकीय प्राथमिक शाला बारहाबड़ा, प्राथमिक शाला सुजानपुर एवं एकीकृत शासकीय माध्यमिक शाला खैरी टूडनी का निरीक्षण किया। इस मौके पर उंन्होने शालाओं में बच्चों के शैक्षिक स्तर का जायजा लेते हुए दक्षता उन्नयन पाठ्यक्रम की अभ्यास पुस्तिकाओं को देखा एवं शाला परिसर में पर्याप्त साफ सफाई, बच्चों को निर्धारित मीनू अनुसार पीएम पोषण दिए जाने एवं पोर्टल पर प्रतिदिन फीडिंग किए जाने के निर्देश दिए ।
: सीएम राईज स्कूल में पुस्तकालय की हुई स्थापना
Wed, Aug 24, 2022
सीएम राईज स्कूल में पुस्तकालय की हुई स्थापनागाडरवारा। गत दिवस साईंखेड़ा के सी एम राइज विद्यालय में छात्र छात्राओं के अध्ययन के लिए पुस्तकालय की स्थापना की गई। इस अवसर पर पुस्तकालय का शुभारंभ मॉ शारदा की पूजन अर्चन से किया गया । इस अवसर पर युवा साहित्यकार एवं संस्था के वरिष्ठ शिक्षक वेणी शंकर पटेल"ब्रज" ने पुस्तकालय के शुभारंभ को छात्र छात्राओं के हित में बताया। इस अवसर पर स्कूल प्रबंधन द्वारा सर्वसम्मति से श्रीमती पूनम बसेडिया एवं भानु जी राजपूत को सत्र 2022 - 23 के लिए पुस्तकालय प्रभारी मनोनीत किया गया एवं दोनों प्रभारियों का विद्यालय परिवार के सदस्यों द्वारा बड़ी गर्मजोशी से आत्मीय स्वागत किया गया । कार्यक्रम का कुशल संचालन मनीष शंकर तिवारीद्वारा किया गया। पुस्तकालय आरंभ होने पर सभी शिक्षकों द्वारा किताबों के महत्व पर प्रकाश डाला गया।संस्था प्राचार्य सी के विश्वकर्मा द्वारा किताबो को संस्कृति का संवाहक बताते हुए बच्चों के सर्वांगीण विकास की दिशा में पुस्तकालय स्थापना को मील का पत्थर बताया। विदित हो कि पुस्तकालय में छात्र छात्राओं के लिए लगभग 500 पुस्तको की व्यवस्था की गई है। इन पुस्तकों में प्रमुख रूप से नैतिक शिक्षा, महापुरुषों की गाथाएँ , हिंदी ग्रंथ अकादमी एवं कहानियों की किताबे शामिल है। पुस्तकालय के शुभारंभ कार्यक्रम में स्कूल स्टाफ के सभी सदस्य एवं छात्र छात्राएँ उपस्थित रहे
: जन शिक्षा केंद्र स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित
Mon, Aug 22, 2022
जन शिक्षा केंद्र स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजितगाडरवारा। बीते शनिवार को विकासखंड चीचली के अंतर्गत ग्राम तेन्दूखेड़ा के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में जनशिक्षा केंद्र की अधीनस्थ शालाओं के प्रधानपाठकों की बैठक का आयोजन किया गया । बैठक में जन शिक्षक तेंदूखेड़ा संजय सोनी ने आवश्यक निर्देश देते हुए शालावार मैपिंग ,छात्रों के जाति प्रमाण पत्र की फाइल लोक सेवा केंद्र जमा करना तथा ब्रिज कोर्स (सेतु सामग्री) पाठ्यक्रम द्वारा कक्षा अध्यापन कार्य पर जोर दिया। उन्होंने विद्यालयों में स्वच्छतापूर्वक एमडीएम तैयार करने, विद्यालयों में छात्रों की शत प्रतिशत उपस्थिति एवं शाला संचालन में नियमितता , व्हाट्सएप ऐप बेस एसिसमेंट , राष्ट्रीय मीन्स कम मैरिट परीक्षा एवं इंस्पायर अवार्ड में छात्रों के पंजीयन, आईवीआरएस पोर्टल पर एम डी एम डाटा फीडिंग इत्यादि महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चाएं करते हुए जरूरी निर्देश दिए। उक्त बैठक में जन शिक्षाकेंद्र प्रभारी श्रीमती संगीता मेहरा का मार्गदर्शन भी प्राप्त हुआ। बैठक में प्रधान पाठक आर एस ठाकुर, रामदास श्रीवास ,राधेश्याम कौरव, संतोष ठाकुर ,राजकुमार ठाकुर, हेम कुमार नामदेव ,सुनील कुमार उइके, मुकेश कुमार श्रीवास्तव ,दीपक चौरसिया ,मधु बेलवंशी ,विष्णु प्रसाद कटारे, वीरेंद्र कौरव,राजेश झारिया, ज्ञानेश्वर मेहरा ,महेश ठाकुर ,किरण ठाकुर ,देवेंद्र नाथ, लक्ष्मी नारायण मेहर, मिश्रीलाल मेहरा ,हरप्रसाद ठाकुर, श्रीमती निधि कौरव सहित समस्त विद्यालयों के प्रधान पाठक उपस्थित रहे l