: गाडरवारा,विकासखण्ड प्रोजेक्ट प्रबंधन इकाई की बैठक आयोजित
Thu, Jul 21, 2022
विकासखण्ड प्रोजेक्ट प्रबंधन इकाई की बैठक आयोजितगाडरवारा। गत दिवस जनपद शिक्षा केंद्र चीचली में विकासखंड प्रोजेक्ट मैनेजमेंट यूनिट की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए विकास खंड शिक्षा अधिकारी ए एस मसराम ने शालाओं के संचालन, शिक्षको तथा छात्रों की उपस्थिति एवम विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों के संचालन, छात्रों के प्रवेश, मैपिंग, शालेय स्वच्छता एवम शाला मॉनिटरिंग की बात कही। बैठक में विकासखंड स्त्रोत समन्वयक डीके पटैल ने वर्तमान में जारी एफ एल एन आधारित शिक्षण, निःशुल्क पाठ्य पुस्तको के शत प्रतिशत वितरण, पढ़ना बढ़ना अभियान, आर टी ई अंतर्गत प्राइवेट विद्यालयो में सबसे छोटी कक्षा में निःशुल्क प्रवेश, पाँचवी और आठवीं की आगामी 25 जुलाई से होने वाली पुनः परीक्षा एवम उनके परीक्षा केंद्रों संबंधी बिंदुओं पर प्रकाश डाला। बैठक में डीआरजी सत्यम ताम्रकार ने दक्षता उन्नयन बर्कबुक, एफएलएन संबंधित अभ्यास पुस्तिकाओं पर छात्रों द्वारा किए जाने वाले कार्य तथा बेसलाइन टेस्ट के परिणाम पर चर्चा की। बैठक में एमआईएस कोऑर्डिनेटर दीपक श्रीवास्तव, जनशिक्षक अनूप पालीवाल, अजय नामदेव, संजय सोनी, सत्यम ताम्रकार, बुलंद सिंह कुशवाहा, गोविंद प्रसाद ताम्रकार, नेतराम कौरव, कैलाश कहार इत्यादि की उपस्थिति रही।
: गाडरवारा,स्कूलो में पुस्तकें मिलने से छात्र छात्राओं में खुशी की लहर
Thu, Jul 21, 2022
स्कूलो में पुस्तकें मिलने से छात्र छात्राओं में खुशी की लहरगाडरवारा। क्षेत्रीय शासकीय शालाओं में छात्र छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकें मिलने से उनमे खुशी का माहौल देखा जा रहा है। क्षेत्र के ग्राम सांगई की छात्रा रेखा केवट ने बताया कि पुस्तकें मिलने के बाद दक्षता उन्नयन के अभ्यास कार्य मे आसानी होगी। विदित हो कि स्कूलो में 17 जून से नया सत्र शुरू हो चुका है लेकिन त्रिस्तरीय एवं नगरीय निकाय पंचायत चुनावों में व्यस्तता एवं आचार संहिता की वजह से छात्र छात्राओं को पुस्तकें नही मिल रही थी ।अब दोनों चुनाव हो जाने के बाद क्षेत्र के साईंखेड़ा एवं चीचली विकासखंडों के जनपद शिक्षा केंद्रों से जनशिक्षा केंद्रों तक पुस्तकें पहुंचाने के बाद जनशिक्षकों के सहयोग से स्कूलो के प्रधानपाठकों को पुस्तको का वितरण किया जा रहा है एवं प्रधानपाठको द्वारा स्कूलो में छात्र छात्राओं को पुस्तके वितरित की जा रही है। विदित हो कि राज्य शिक्षा केन्द्र के निर्देशानुसार छात्र छात्राओं के बेसलाइन टेस्ट उपरांत 1 जुलाई से 15 अगस्त तक दक्षता उन्नयन की प्राथमिक एवं माध्यमिक स्तर पर होना है। दक्षता उन्नयन की गतिविधियों में हिंदी, गणित एवं अंग्रेजी विषय की वर्कबुको पर छात्र छात्राओं से अभ्यास कार्य करवाने के निर्देश दिए गए है। इसके अलावा कक्षा 1 और 2 के बच्चों लिए बुनियादी साक्षरता एवं सँख्या ज्ञान एफएलएन आधारित पढ़ाई कराये जाने के निर्देश दिए गए है।
: गाडरवारा, एपीसी चंदन शर्मा ने किया शालाओ का निरीक्षण
Tue, Jul 19, 2022
एपीसी चंदन शर्मा ने किया शालाओ का निरीक्षण गाडरवारा। विगत दिवस जिला शिक्षा केन्द्र से एपीसी चंदन शर्मा ने स्कूलो का किया निरीक्षण उन्होने साईखेडा व्लाक के अंतर्गत शा. प्राथमिक शाला देवरी ,शा प्राथमिक शाला पाली एवं शा. सेटेलाइट शाला जमाडा का अचानक निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान जिसमे शिक्षक वच्चो को पढाते मिले और वच्चे विधिवत पढते हुये पाये गये,उन्होने दक्षता उन्नयन के विधिवत संचालन शाला परिसर की साफ सफाई गुणवत्ता युक्त पीएम पोषण एवं शुद्ध पेयजल की उपलब्धता पर जोर दिया इस मोके पर देवरी मे सुरेन्द्र पटैल, क्रष्णकांत कौरव ,पाली मे सिराज अहमद सिद्गगी, व्रजेश श्रीवास और जमाडा मे पूरन लाल कोरी एवं श्रीमति सराठे मेडम उपस्थित मिली, देवरी मे वच्चो से तिरंगे झंडे के वारे मे पूछा जिसका वच्चो द्वारा सही जबाब दिया गया, एवं एपीसी द्वारा हर घर तिरंगा के वारे मे वताया पाली मे कक्षा पाचवी के वच्चो को पढाया सभी जगह की व्यवस्थाऐ ठीक पाई गई |