: गाडरवारा,सूचनाओं के त्वरित सम्प्रेषण के लिए कम्यूनिकेशन प्लान पर दें विशेष ध्यान-- देशमुख
Sat, Jun 18, 2022
सूचनाओं के त्वरित सम्प्रेषण के लिए कम्यूनिकेशन प्लान पर दें विशेष ध्यान-- देशमुखगाडरवारा। गत दिवस नगरीय निर्वाचन 2022 के तहत नगरपालिका परिषद गाडरवारा की रिटर्निंग अधिकारी सृष्टि देशमुख गौड़ा के निर्देशन में कम्युनिकेशन दल के सदस्यों की तहसील सभागार में ट्रेनिंग आयोजित की गई। कम्युनिकेशन टीम को मास्टर ट्रेनर्स द्वारा प्रशिक्षित किया गया । इस अवसर पर रिटर्निंग अधिकारी सृष्टि देशमुख गौड़ा ने कम्युनिकेशन दल के सदस्यों को निर्देशित किया कि मतदान की पूरी प्रक्रिया में तथा 1 दिन पूर्व से सूचनाओं का आदान प्रदान तेजी से हो और आवश्यक सूचनाएं संबंधित अधिकारी तक द्रुतगति से पहुंचे। उन्होंने मतदान केंद्रों से त्वरित सूचनाओं का व्यवस्थित संकलन करने के निर्देश भी दिए। उन्होने दल के सदस्यों से मतदान दल के बूथ केंद्र तक पहुँचने से लेकर सम्पूर्ण प्रक्रिया तक की जानकारी जुटाने के निर्देश भी दिए। इस अवसर पर बैठक में मास्टर ट्रेनर राजेश गुप्ता ,एन पी साहू, अमित कोष्टी सहित कम्युनिकेशन दल के सदस्य उपस्थित रहे।
: नरसिंहपुर में सीएम राईज स्कूल में मनाया प्रवेश उत्सव
Sat, Jun 18, 2022
नरसिंहपुर में सीएम राईज स्कूल में मनाया प्रवेश उत्सव
नरसिंहपुर। सीएम राईज स्कूल एसडीएम शासकीय कन्या उमावि नरसिंहपुर में प्रवेश उत्सव धूमधाम से मनाया गया। प्रवेशोत्सव के अवसर पर छात्राओं को तिलक लगाया गया और पुष्पगुच्छ भेंट किये गये। यहां छात्राओं को पाठ्य पुस्तकों का नि:शुल्क वितरण किया गया।इस अवसर पर नवागत प्राचार्य श्री प्रभात मिश्रा, श्री आरके यादव, पालक शिक्षक संघ अध्यक्ष श्री कुर्मी, शिक्षक श्री देवेश वैद्य, श्री योगेश गुप्ता व श्री महेन्द्र लोधी, प्रधान पाठक श्री रामकुमार ठाकुर और छात्रायें मौजूद थी। कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की।प्राचार्य ने सीएम राईज स्कूल के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने इस स्कूल में मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नि:शुल्क शिक्षा के क्षेत्र में सीएम राईज स्कूल नये आयाम स्थापित करेंगे। उन्होंने स्कूल की प्रत्येक कक्षा में दो- दो सेक्शन बनाये जाने की बात कही। उन्होंने बताया कि कक्षा 9 से 12 तक के लिए सभी विषय के शिक्षक स्कूल में मौजूद हैं। उन्होंने पालकों से आग्रह किया कि वे स्कूल में अपने बच्चों का समय पर प्रवेश सुनिश्चित करायें और शासन की योजनाओं का लाभ लें।
नागरिकों ने मतदान करने की ली शपथ
नरसिंहपुर। नगरीय निकाय व त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन- 2022 के अंतर्गत मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कलेक्टर श्री रोहित सिंह एवं सीईओ जिला पंचायत डॉ. सौरभ संजय सोनवणे के मार्गदर्शन में जिले में मतदाता जागरूकता अभियान (सेंस) चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान मतदाताओं से आग्रह किया जा रहा है कि वे वोट जरूर डालें। बगैर किसी दबाव एवं प्रलोभन के मतदान करें। मतदान करने के लिए मतदाताओं को प्रेरित किया जा रहा है।इसी क्रम में शनिवार को नगर परिषद सालीचौका में नागरिकों ने नगरीय निकाय चुनाव में मतदान करने की शपथ ली। घर- घर जाकर लोगों को आगामी चुनाव में मतदान अवश्य करने की समझाइश दी गई।
: गाडरवारा,बिचुआ में मनाया गया प्रवेश उत्सव
Fri, Jun 17, 2022
बिचुआ में मनाया गया प्रवेश उत्सवगाडरवारा। गत दिवस नए सत्र में स्कूल खुलने पर ग्राम बिचुआ के शासकीय हाईस्कूल में प्रवेश उत्सव कार्यक्रम मनाया गया। इस मौके पर संस्था की प्राचार्य संगीता मेहरा ने नव प्रवेशी छात्र छात्राओ का तिलक लगाकर स्वागत किया एवं 10 वी के छात्र छात्राओं को अंकसूचियां वितरित की। इस अवसर पर श्रीमती संगीता मेहरा ने पिछले वर्ष की तरह छात्र छात्राओं से बेहतर पढ़ाई करने की अपील की। इस अवसर पर शर्मिला कुढ़ापे सहित स्कूल स्टाफ व शाला प्रबंधन के सदस्य एवं छात्र छात्राएँ मौजूद रहे ।