: नरसिंहपुर, जिले के बेहतर परीक्षा परिणामो से बढ़ा जिले का गौरव--विल्सन
Sat, May 7, 2022
जिले के बेहतर परीक्षा परिणामो से बढ़ा जिले का गौरव--विल्सनहाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी परीक्षा परिणामो को लेकर हुआ समीक्षा बैठक का आयोजननरसिंहपुर। माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित वर्ष 2022 की हाईस्कूल एवं हायर सेकंडरी परीक्षाओ के परिणाम में हमारे जिले के बेहतर प्रदर्शन से जिले में प्राचार्यो एवं शिक्षको का कद समाज मे बढ़ा है। कोरोनाकाल में लंबे समय तक स्कूल बंद होने से छात्र छात्राओं की पढ़ाई का बहुत नुकसान हुआ था। स्कूल खुलने पर शिक्षको की शानदार मेहनत एवं छात्र छात्राओं के अथक परिश्रम के चलते इस बार जिले के अनेक छात्र छात्राओं ने अच्छे अंक लाकर प्रदेश एवं जिले की प्रावीण्य सूची में स्थान हासिल कर समूचे विभाग सहित जिले को गौरवान्वित किया है। बोर्ड परीक्षाओं में जिले के बेहतर प्रदर्शन के लिए आप सभी प्राचार्य, शिक्षक एवं छात्र छात्राएँ बधाई के पात्र है। उपरोक्त विचार जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती जे एस विल्सन ने बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम की समीक्षा हेतु होटल सुविजिता में आयोजित बैठक में जिले के समस्त हाई एवं हायर सेकेंडरी स्कुलो के प्राचार्यो को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि जिन स्कुलो का परीक्षा परिणाम अपेक्षाकृत कमजोर रहा है वे स्कूल अपनी कमियों को दूर करते हुए आगामी वर्ष में बेहतर परिणाम लेकर आएं। उन्होंने जिले के सभी प्राचार्यो से कहा कि आगामी वर्ष में हम सभी बोर्ड परीक्षाओं में जिले में शत प्रतिशत परिणाम लाने के संकल्प को लेकर कार्य करे। बैठक में रमसा एडीपीसी जी एस पटैल ने भी अपने उदबोधन में जिले में बेहतर परीक्षा परिणामो को शिक्षको एवं छात्र छात्राओं की सार्थक मेहनत का प्रतिफल बताया। बैठक का शुभारंभ उपस्थित जनो द्वारा राष्ट्रगान गाकर किया गया। बैठक में डीईओ श्रीमती विल्सन सहित मंचासीन रमसा एडीपीसी जी एस पटैल, बीईओ प्रतापनारायण, एएस मसराम, शैलेन्द्र गुप्ता, के एन शर्मा, पी एस मरावी, डी एल कनेरिया का गुलदस्ते से स्वागत प्राचार्यो सहित गोविंद बड़कुर, विक्रम शर्मा ने किया। बैठक में बीईओ प्रतापनारायण , शैलेन्द्र गुप्ता, प्राचार्य डॉ एस के पॉल, के के अग्रवाल, बी एस शर्मा, आर के अवस्थी, अनूप शर्मा, प्रतुल इंदुरख्या, शैलेन्द्र गुप्ता , विभा दुबे एवं प्रगति पटैल ने बोर्ड परीक्षा परिणाम के संबंध में अपने विचार प्रस्तुत किए। बैठक में चीचली ब्लॉक के वनांचल पहाड़ी ग्राम बड़ागांव के शासकीय हाईस्कूल के अतिथि शिक्षको देवराज गुर्जर एवं रामेश्वर मेहरा को छात्रो को बोर्ड परीक्षा में शामिल कराने के लिए सम्मानित किया गया। बैठक का संचालन दीपक अग्निहोत्री एवं अंत मे आभार प्रदर्शन आनंद शर्मा ने किया। बैठक का समापन सहभोज के साथ किया गया।बैठक में जिले के समस्त विकासखंडों के शासकीय हाई एवं हायर सेकेंडरी स्कुलो के प्राचार्य सहित लिपिक सबल सिंह जाट, वीरेंद्र चोरसिया,धनीराम मेहरा, जय सोनी, मधुसूदन पटैल आदि उपस्थित रहे।
: 8 मई को साई शुभ्रवल्ली नाईक को सीएम करेंगे सम्मानित
Sat, May 7, 2022
8 मई को साई शुभ्रवल्ली नाईक को सीएम करेंगे सम्मानित
गाडरवारा। प्रदेश की राजधानी भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में 8 मई दिन रविवार को आयोजित होने वाले लाडली लक्ष्मी उत्सव कार्यक्रम मे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान गाडरवारा की मेधावी छात्रा साई शुभ्रवल्ली नाईक को सम्मानित करेंगे। तदाशय की जानकारी संचालनालय महिला एवं बाल विकास मप्र भोपाल द्वारा जारी पत्र के माध्यम से प्राप्त हुई है। पत्र में जिले की महिला परियोजना अधिकारी के साथ शाम 4 बजे के पूर्व साई शुभ्रवल्ली को उपस्तिथ कराने की बात कही गई है। विदित हो कि उच्च माध्यमिक शिक्षक सतीश नाईक की बेटी साई शभ्रवल्ली ने माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10 वी बोर्ड परीक्षा की प्रदेश स्तरीय मैरिट सूची में 5 वा स्थान हासिल कर जिले को गौरवान्वित किया है।
: गाडरवारा डीईओ ने किया निरीक्षण
Sat, May 7, 2022
गाडरवारा। गत दिवस जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती जे एस विल्सन का क्षेत्रीय दौरे के तहत गाडरवारा आगमन हुआ। इस अवसर पर उन्होंने सर्वप्रथम बीटीआई स्कूल पहुँचकर प्राचार्य जयमोहन शर्मा से चर्चा करते हुए उनसे बोर्ड परीक्षाओं के रिजल्ट की जानकारी ली। बीटीआई स्कूल में शिक्षको ने उन्हें सुसज्जित हॉल के बारे में बताया। डीईओ श्रीमती विल्सन ने नगर के बीईओ कार्यालय पहुँचकर जाति प्रमाण पत्रों से जुड़ी जानकारी बीईओ प्रतापनारायण से ली। उन्होने शिक्षको से बात करते हुए बीईओ प्रतापनारायण एवं उनकी टीम के कार्यो को सराहा । विदित हो कि क्षेत्रीय दौरे के अंतर्गत डीईओ श्रीमती विल्सन ने भटेरा प्राचार्य श्रीमती सुनीता पटैल के आवास पहुँचकर उनके पति राजेन्द्र पटैल के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त की। डीईओ के दौरे में उनके साथ बीईओ प्रतापनारायण, प्राचार्य आरती पाठक, जयमोहन शर्मा, विनयशंकर शर्मा, संजय सोनी, मनमोहन शर्मा, मधुसूदन पटैल,सोमनाथ मेहरा, अमित पटैल, के के पाठक, राजेन्द्र विश्वकर्मा, किरण अग्रवाल, हरिओम जाटव आदि उपस्थित रहे।