: बौद्धिक स्तर का पता लगाने में प्रश्नमंच सशक्त माध्यम -- पटैल
Wed, Mar 30, 2022
बौद्धिक स्तर का पता लगाने में प्रश्नमंच सशक्त माध्यम -- पटैलगाडरवारा। छात्र छात्राओं को पढ़ाई के साथ सामान्य ज्ञान की भी जरूरत है। ऐसे में प्रश्नमंच के जरिये छात्र छात्राओं के बौद्धिक स्तर का आकलन करने में न केवल मदद मिलती है बल्कि उनके ज्ञान में भी वृद्धि भी होती है। उपरोक्त विचार साईंखेड़ा बीआरसी गिरीश पटैल ने गत दिवस साईंखेड़ा के जनपद शिक्षा केंद्र में विकास खंड स्तरीय प्रश्न मंच कार्यक्रम के समापन में व्यक्त किए। विदित हो कि जनशिक्षा केंद्र स्तर पर शासकीय माध्यमिक स्कुलो से चयनित छात्र छात्राओं के प्रश्न मंच की शुरुआत प्रथम राउंड से की गई। इस राउंड में 40 प्रश्नों की एक लंबी श्रृंखला थी जिसमे प्रत्येक प्रश्न पर 3 अंक निर्धारित थे और यदि प्रश्न का उत्तर गलत हो जाता है तो एक अंक काटे जाने का भी प्रावधान रखा गया था। इस राउंड में 10 छात्र छात्राओं का चयन किया गया। तत्पश्चात अगले राउंड के लिए दो दो छात्र छात्राओं की 5 टीमें बनाई गई। इन टीमों से तीन राउंड में अलग-अलग प्रकार के प्रश्न पूछे गए। अंत में 2 टीमों का चयन हुआ। जिसमें 4 छात्र छात्राएँ चयनित हुए जो जिला स्तर पर साईं खेड़ा विकासखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे। चयनित छात्र छात्राओं में शिवम धानक आदर्श गाडरवारा, कु खुशबू कहार ग्राम मड़गुला,समीक्षा पटैल ग्राम मिढ़वानी एवं बबली पटैल ग्राम दैतपौन को प्रशस्ति पत्र दिए गए। कार्यक्रम को बीएसी संदीप स्थापक ने भी संबोधित करते हुए प्रश्नमंच में सहभागिता करने पर छात्र छात्राओं की प्रशंसा की। कार्यक्रम का मंच संचालन बीएसी योगेंद्र झारिया एवं आभार प्रदर्शन बीएसी मनीराम मेहरा ने किया । प्रश्नमंच में अंक तालिका की गणना शिक्षक राजेन्द्र गुप्ता एवं राजीव नाहर ने की। प्रश्नमंच के सफल आयोजन में जनशिक्षक प्रशांत राय, प्रदीप मालवीय, रामकृष्ण अहिरवार,लक्ष्मी कांत कौरव, जयशंकर कटारे, जयप्रकाश अवस्थी,मेहरा जी, जगदीश गूजर,विनय रावत,शेख जाफर खान, भाईजी चोधरी , नारायण दास मेहरा, सुरेश मालवीय सहित अन्य का सहयोग उल्लेखनीय रहा।
: पांचवी और आठवी की वार्षिक परीक्षा सामग्री का हुआ वितरण
Wed, Mar 30, 2022
पांचवी और आठवी की वार्षिक परीक्षा सामग्री का हुआ वितरणगत दिवस जिला मुख्यालय नरसिंहपुर के शासकीय महारानी लक्ष्मी बाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय से पांचवी एवं आठवी की वार्षिक परीक्षा से संबंधित गोपनीय सामग्री का वितरण जिले के 78 संकुल केंद्रों के प्राचार्यो को किया गया। परीक्षा सामग्री लेने हेतु निर्धारित समय के पूर्व ही जिले के संकुलों से प्राचार्यो एवं उनके सहयोगियों के एकत्रीकरण का सिलसिला प्रारंभ हो गया था। परीक्षा सामग्री वितरण व्यवस्था का जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती जे एस विल्सन, डीपीसी एस के कोष्ठी, रमसा के एडीपीसी जी एस पटैल ने एमएलबी स्कूल पहुंचकर जायजा लिया एवं सामग्री वितरण से जुड़े आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर समस्त संकुल प्राचार्यो को परीक्षा वाले दिन समय पर परीक्षा सामग्री वितरण करने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर बीईओ प्रतापनारायण, एएस मसराम प्रभारी बीईओ मनीष कटारे, उमाशंकर छिरा, बीआरसी डी के पटैल, गिरीश पटैल, राजेश सेन, रविशंकर ठाकुर,परीक्षा वर्ग प्रभारी सबल सिंह जाट, प्राचार्य विनीता पांडे, दीपक अग्निहोत्री , एन एस रघुवंशी, जय कुमार सोनी , ए पी सी धीरज पटेरिया, बीएसी नीरज वाजपेई, पब्रजेश नेमा, गोविंद बड़कुर, विक्रम शर्मा, धनीराम मेहरा सहित प्राचार्यों की उपस्थिति रही ।
: 5 वी एवं 8 वी की वार्षिक परीक्षा गोपनीय सामग्री का वितरण 29 मार्च को
Mon, Mar 28, 2022
5 वी एवं 8 वी की वार्षिक परीक्षा गोपनीय सामग्री का वितरण 29 मार्च कोजिले की शासकीय शालाओं में 1 अप्रेल से शुरू होने वाली 5 वी एवं 8 वी की वार्षिक परीक्षा से संबंधित गोपनीय सामग्री का वितरण 29 मार्च दिन मंगलवार को दोपहर 1 बजे से नरसिंहपुर के शासकीय एम एल बी कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय से किया जाएगा। सामग्री लेने हेतु जिले के संकुल प्राचार्यो या उनके प्रतिनिधि को एक सहयोगी के साथ उपस्तिथि होने के निर्देश जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती जे एस विल्सन ने जारी आदेश के माध्यम से दिये है।