: गाडरवारा,प्रियंका अग्रवाल राज्य स्तर पर करेंगी संभाग का प्रतिनिधित्व
Sun, Mar 27, 2022
गाडरवारा।
साईंखेड़ा ब्लॉक के दूरस्थ ग्राम टिमरावन की एकीकृत शासकीय माध्यमिक शाला की नवाचारी प्राथमिक शिक्षिका एवं गाडरवारा निवासी श्रीमती प्रियंका अग्रवाल राज्य स्तरीय टीएलएम मेले में जबलपुर संभाग का प्रतिनिधित्व करेंगी। विदित हो कि विगत दिवस जबलपुर के प्रगत शैक्षिक अध्ययन संस्थान जबलपुर में आयोजित संभाग स्तरीय टीएलएम मेले में श्रीमती प्रियंका अग्रवाल ने नरसिंहपुर जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए हिंदी विषय मे प्राथमिक स्तर पर व्याकरण कैलेंडर से संबंधित टीएलएम का प्रदर्शन एवं प्रस्तुतिकरण कर संभाग स्तर पर तीसरा स्थान प्राप्त कर जिले को गौरवान्वित किया है। उनकी इस उल्लेखनीय सफलता पर डीईओ श्रीमती जे एस विल्सन, डीपीसी एस के कोष्ठी, बीईओ प्रतापनारायण , संकुल प्राचार्य श्रीमती सुनीता पटैल, बीआरसी गिरीश पटैल , बीएसी संदीप स्थापक, योगेंद्र झारिया, मनीराम मेहरा जनशिक्षक नेपाल झारिया सहित अनेक शिक्षको ने शुभकामनाएं दी है।
: नरसिंहपुर, शिक्षिका प्रियंका अग्रवाल,शिक्षक देवेन्द्र,शिवकुमार लोधी राज्यस्तर T.L.M.मेले में चयनित
Sun, Mar 27, 2022
नरसिंहपुर। जिले के नवयुक्त शिक्षक देवेन्द्र का राज्य स्तरीय T.L.M. मेले मैं चयनित हुए उसी के साथ नरसिंहपुर जिले के करेली के प्रति भावान शिक्षक शिवकुमार लोधी एवं साईखेडा नगर की हुनहार शिक्षिका प्रियंका अग्रवाल का भी राज्यस्तर T.L.M.मेले में चयनित हुआ.. ।
: गाडरवारा,छवि केवट नवोदय स्कूल हेतु चयनित
Sat, Mar 26, 2022
छवि केवट नवोदय स्कूल हेतु चयनितगाडरवारा। समीपी ग्राम साँगई की एकीकृत शासकीय नवीन माध्यमिक शाला की 6 वी की छात्रा छवि केवट का चयन सत्र 2020 -21 हेतु जवाहर नवोदय विद्यालय बोहानी की प्रतीक्षा सूची में नाम आने के उपरांत हुआ है। विदित हो कि छवि ग्राम सांगई निवासी राजेश केवट की पुत्री है। सत्र 2020-21 में प्रधानपाठक डी एस धानक के मार्गदर्शन में प्राथमिक शिक्षक देवेंद्र ठाकुर ने शाला के अनेक छात्र छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए नवोदय परीक्षा हेतु आवेदन फार्म भरवाए थे। छवि की उल्लेखनीय सफलता पर शाला प्रबंधन समिति अध्य्क्ष लेखराम केवट, बुजुर्ग शिक्षक श्यामस्वरूप खरे, शिक्षक राजेश सिंह कौरव, मधुसूदन पटैल, दशरथ जाटव, सुरेश चौहान, विवेक नाईक, पुरुषोत्तम मेहरा, लता कहार, किरणलता ठाकुर आदि ने शुभकामनाएं दी है।