: पीहू पटैल वार्षिक परीक्षा में प्रथम
Sun, Apr 3, 2022
पीहू पटैल वार्षिक परीक्षा में प्रथगाडरवारा। स्थानीय माइंड्स आई इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा कु पीहू पटैल ने कक्षा चौथी की वार्षिक परीक्षा में सम्पूर्ण कक्षा में प्रथम स्थान हासिल किया है। बीते दिनों स्कूल में प्राचार्य देवेंद्र धानका एवं स्कूल की शिक्षिका गौरी मुदगल ने पीहू को अंकसूची प्रदान कर शुभकामनाएं दी। विदित हो कि पीहू माध्यमिक शिक्षक मधुसूदन पटैल की पुत्री हैं। पीहू को उल्लेखनीय सफलता पर स्कूल के शिक्षको एवं साथी छात्र छात्राओं ने बधाइयां दी है।
: विद्यार्थी अपनी स्मृति और एकाग्रता को परीक्षा तक सीमित न रखें, उसे समग्रता में दें विस्तार, प्रधानमंत्री श्री मोदी
Sat, Apr 2, 2022
माता-पिता अपने बच्चों की क्षमताओं को पहचान बच्चों के खिलने के लिए उनका खेलना जरूरी,प्रधानमंत्री श्री मोदी ने विद्यार्थियों से की परीक्षा पे चर्चा,सचमुच में रीयल लीडर हैं, प्रधानमंत्री श्री मोदी: मुख्यमंत्री श्री चौहानमुख्यमंत्री श्री चौहान, भोपाल के मॉडल स्कूल के विद्यार्थियों के साथ चर्चा में हुए शामिल,नये शिक्षा-सत्र की शुरूआत पर मुख्यमंत्री श्री चौहान करेंगे विद्यार्थियों पढ़ाई पर चर्चा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि एकाग्रता और स्मृति को परीक्षा तक सीमित न रखते हुए उसका हर संभव विस्तार करना चाहिए। जीवन में प्रतिस्पर्धा का भाव आवश्यक है। विद्यार्थियों के खिलने के लिए खेलना जरूरी है, जो टीम स्प्रिट, साहस और प्रतिस्पर्धी को समझने की क्षमता प्रदान करता है। प्रधानमंत्री श्री मोदी "परीक्षा पे चर्चा 2022" में विद्यार्थियों से संवाद कर रहे थे। नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में प्रधानमंत्री श्री मोदी से देश के विभिन्न राज्यों के विद्यार्थियों ने परीक्षा के अलग-अलग पहलुओं के संबंध में प्रश्न किए।
प्रधानमंत्री श्री मोदी ने विद्यार्थियों से परीक्षा के समय होने वाले तनाव, अवसाद से बचने के उपाय और सफलता के मंत्र साझा किए। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने सीखने की प्रक्रिया में ऑफलाइन और ऑनलाइन शिक्षण की भूमिका तथा अंतर्संबंध, विद्यार्थियों को स्वयं से जुड़ने, राष्ट्रीय शिक्षा नीति, छात्र जीवन में खेल के महत्व और कौशल उन्नयन की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने सफलता के मार्ग पर अग्रसर होने के लिए आत्म-विश्वास तथा एकाग्रता की आवश्यकता पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को प्रेरित किया। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा कि यह आवश्यक है कि माता-पिता अपने बच्चों की रुचि और क्षमताओं को पहचाने। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को शाला स्तर के अध्ययन, महाविद्यालय में प्रवेश और प्रतियोगिता परीक्षाओं में परस्पर संतुलन बनाते हुए प्राथमिकताओं को निर्धारित करना होगा। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने संवाद में बालिका शिक्षा, राष्ट्र-निर्माण में नई पीढ़ी के योगदान और पर्यावरण तथा स्वच्छता को बेहतर बनाने के लिए युवा वर्ग से अपेक्षाएँ भी की।
मुख्यमंत्री श्री चौहान, भोपाल के तात्या टोपे नगर स्थित शासकीय आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (मॉडल स्कूल) में विद्यार्थियों के साथ "परीक्षा की बात प्रधानमंत्री के साथ” कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री चौहान का एनसीसी कैडेट्स ने स्कूल बैंड की उत्साहवर्धक ध्वनि से स्वागत किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने माँ सरस्वती की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्जवलित कर "परीक्षा पे चर्चा" के लिए कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने परीक्षा पे चर्चा में भाग लेने आए विद्यार्थियों का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने बच्चों से चर्चा कर उनके मन को समझा है। बच्चों की जिज्ञासाओं, आकांक्षाओं, अपेक्षाओं को जाना है। प्रधानमंत्री श्री मोदी इन्हें पूरा करने की दिशा में प्रभावी कदम भी उठा रहे हैं, वे सचमुच में रियल लीडर हैं। उन्होंने बच्चों की जिज्ञासाओं का भली-भांति समाधान किया है। मुख्यमंत्री श्री चौहान, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की छात्रों के साथ परीक्षा पर चर्चा में सम्मिलित होने के बाद विद्यार्थियों को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि नया शिक्षण-सत्र आरंभ होने पर वे प्रदेश के सभी विद्यार्थियों से पढ़ाई पर संवाद करेंगे।
: परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम स्कुलो में दिखाया गया
Fri, Apr 1, 2022
परीक्षा पे चर्चा" कार्यक्रम स्कुलो में दिखाया गयागाडरवारा। गत दिवस सुबह 10:00 बजे दिल्ली के ताल कटोरा स्टेडियम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा परीक्षा पर चर्चा के पांचवे संस्करण कार्यक्रम के दौरान छात्र- छात्राओं से वर्चुअल संवाद किया ।यह कार्यक्रम दूरदर्शन के माध्यम से डीडी नेशनल, डी.डी. न्यूज और डी.डी. इंडिया पर सीधा प्रसारित किया जाएगा। उक्त कार्यक्रम ऑल इंडिया रेडियो, मीडियम वेव ऑफ इंडिया रेडियो, एफ एम चैनल पी.एम.ओ. वेबसाइट दूरदर्शन , यू ट्यूब चैनल, फेसबुक लाइव और स्वयं प्रभा चैनल के जरिये क्षेत्र की शासकीय एवं अशासकीय शालाओं में स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार दिखाया गया। इसके अलावा उपरोक्त कार्यक्रम जिले की समस्त शासकीय एवं अशासकीय शालाओं के छात्र छात्राओं के अभिभावको को यूट्यूब प्रसारण की लिंक शिक्षको एवं अभिभावकों के ग्रुप पर शेयर कर उक्त कार्यक्रम दिखाया गया। चीचली ब्लॉक के शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में उक्त कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती जे एस विल्सन ने भी सहभागिता करते हुए प्रोजेक्टर , लेपटॉप के जरिये कार्यक्रम को बच्चों के साथ देखा। इस अवसर पर उनके साथ विकासखंड शिक्षा अधिकारी चीचली ए एस मसराम, साईंखेड़ा प्रताप नारायण ,उत्कृष्ट विद्यालय प्राचार्य प्रतुल इंदुरख्या, बीआरसी डी के पटेल सहित शिक्षक मनीष सोनी, सत्यम ताम्रकार, जी एस मेहरा, कपिल मालवीय, हेमंत शुक्ला, वीरेंद्र राजपूत, भारत ताम्रकार, कविता छीपा,आशा नागदेवे, राम जयसवाल, सरफराज मोहम्मद, रजनी जगेत, मधुलिका दुबे, अर्चना अवस्थी, रजनी सराठे, नेहा नेमा, सोनम साहू एवं छात्र-छात्राओं ने भी कार्यक्रम में अपनी सक्रिय सहभागिता दी। नगर गाडरवारा के स्कूलों में भी उक्त कार्यक्रम का प्रसारण छात्र छात्राओं ने शिक्षको के साथ प्रोजेक्टर एवं टेलोविजन पर देखा।