: गाडरवारा,हमारा घर हमारा विद्यालय कार्यक्रम का शुभारंभ 17 जनवरी से
Sat, Jan 15, 2022
गाडरवारा। कोविड 19 के बढ़ते संक्रमण के चलते 1 से 12 वी तक के सभी स्कूल बंद हो गए है। ऐसे में 1 से 8 वी तक के शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक स्कुलो के छात्र छात्राओं को पढ़ाई से जोड़े रखने के लिए राज्य शिक्षा केन्द्र के आदेशानुसार जिले में हमारा घर हमारा विद्यालय कार्यक्रम की शुरुआत 17 जनवरी से हो रही है। तत्संबंध में जानकारी देते हुए डीईओ द्वारा गठित जिला मीडिया दल सदस्य मधुसूदन पटैल ने बताया की हमारा घर हमारा विद्यालय कार्यक्रम के अंतर्गत छात्र छात्राओं के प्रतिदिन एवं नियमित अध्ययन हेतु उनके घर मे ही शाला जैसा वातावरण निर्मित कर शैक्षिक गतिविधियां संचालित की जाएंगी। इसके साथ ही विद्यार्थी अपने घर के वातावरण , परिवेश एवं परिवार के बुजुर्गों व बड़े भाई बहिनों के सहयोग से घर पर ही रहकर पढ़ाई करेंगे। इस कार्यक्रम के अंतर्गत प्रतिदिन सुबह 10 बजे विद्यार्थियों के परिवार के सदस्यों द्वारा घर पर ही घन्टी या थाली बजाकर किया जाएगा। तदोपरांत सुबह 10 से 11 बजे तक डिजिलेप सामग्री , 11 से 12 बजे तक रेडियो स्कूल एवं 12 से 1 बजे तक एटग्रेड अभ्यास पुस्तिका पर कार्य छात्र छात्राएँ करेंगे। कार्यक्रम के सुचारू ढंग से संचालन हेतु राज्य शिक्षा केन्द्र द्वारा परिवार के सदस्यों, शिक्षको एवं अधिकारियों को अलग अलग जिम्मेदारियां दी गई है। परिवार के सदस्य बच्चों को घर पर पढ़ाई का स्थान निर्धारित करने के अलावा उन्हें मोबाइल, लेखन सामग्री उपलब्ध करायेंगे। शिक्षक प्रतिदिन बच्चों के मोबाइल पर डिजिलेप सामग्री भेजेंगे एवं मोबाइल से वंचित 5 बच्चों के घर जाकर प्रतिदिन उनसे सम्पर्क कर शैक्षिक गतिविधियों का अवलोकन करते हुए कापियों की जांच कर फीडबैक देंगे। शालाओं के प्रधान अध्यापक शिक्षको से चर्चा कर हमारा घर हमारा विद्यालय के क्रियान्वयन की जानकारी लेंगे एवं छात्र छात्राओं को घर पर पढ़ाई हेतु प्रेरित करेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए राज्य शिक्षा केंद्र ने अधिकारियों को सतत मॉनिटरिंग के निर्देश दिए है।
: बीईओ ने किया निरीक्षण
Sat, Jan 15, 2022
गाडरवारा। गत दिवस साईंखेड़ा बीईओ प्रताप नारायण ने ग्राम सांगई को एकीकृत शासकीय नवीन माध्यमिक शाला का ओचक निरीक्षण किया। उन्होने निरीक्षण के दौरान शाला की प्रत्येक कक्षा में जाकर बच्चों से बात करते हुए उनके शैक्षिक स्तर की जानकारी ली। उन्होंने कक्षाओ में स्वयं पढ़ाते हुए अंग्रेजी एवं गणित विषय मे लिखने का अभ्यास कराया। उन्होंने बच्चों से बड़ो की बात के अनुसरण की बात कही एवं बेहतर पढ़ाई करने की अपील की। निरीक्षण के दौरान संस्था के प्रधानपाठक धनराज धानक,मधुसूदन पटेल, दशरथ जाटव,देवेंद्र ठाकुर,किरणलता ठाकुर, लता कहार आदि उपस्थित रहे।
: गाडरवारा,सिवनी जिले के अकादमिक दल ने किया शालाओं का भ्रमण
Sat, Jan 15, 2022
गाडरवारा। गत दिवस राज्य शिक्षा केन्द्र के निर्देश पर सिवनी जिले के अकादमिक दल एवं 19 नवाचारी शिक्षको ने राज्य शिक्षा केन्द्र भोपाल से विशिष्ट सम्मानित बी आर सी सी प्रकाश ठाकुर के साथ क्षेत्र की बीटीआई स्कूल गाडरवारा, तूमड़ा में मॉडल शासकीय प्राथमिक बालक शाला, प्राथमिक कन्या शाला, सेठान में शासकीय प्राथमिक शाला एवं मिढवानी में शासकीय माध्यमिक शाला का शिक्षा चेतना प्रमुख हल्केवीर पटेल, शिक्षक पवन राजोरिया के साथ भ्रमण किया। शिक्षको के दल ने शासकीय बालक प्राथमिक शाला तूमड़ा में राज्य स्तरीय संम्मान प्राप्त शिक्षक हल्केवीर पटैल द्वारा शाला में किए गए नवाचारों , टीएलएम को सराहा एवं बच्चों से चर्चा कर उनके शेक्षणिक स्तर की सराहना की। कन्या प्राथमिक शाला तूमड़ा में बच्चों से दल ने चर्चा कर उनके स्तर को सराहा। बीटीआई स्कूल गाडरवारा में दल के शिक्षको ने प्राचार्य जय मोहन शर्मा के मार्गदर्शन में शिक्षा विद व नवाचारी शिक्षक कृष्णकांत राजौरिया द्वारा रसायन विज्ञान के कठिन विषय वस्तु को सरलीकरण हेतु शून्य निवेश पर तैयार लैब तैयार को बहुत बारीकी से देखने, समझने के उपरांत श्री राजौरिया के प्रयासों की सराहना की। ग्राम सेठान की प्राथमिक शाला में दल के शिक्षको ने गणेश शुक्ला व अनिरुद्ध अवस्थी द्वारा बनाये किचिन गार्डन की प्रशंसा की। इसके अलावा अकादमिक दल ने मिढवानी की माध्यमिक शाला में शिक्षक शेख जाफर खान, प्रशान्त पटेल द्वारा संचालित व जनसहयोग से निर्मित पुस्तकालय की तारीफ करते हुए व्हॉलीबाल में विजयी छात्राओं को पुरुस्कार स्वरूप नगद राशि देते हुए मनोबल बढ़ाया। अकादमिक दल ने जिले में शिक्षा चेतना टीम द्वारा किये जा रहे अच्छे कार्यों की प्रशंसा की एवं इसे अनुकरणीय पहल बताया। इस अवसर पर दल के साथ तूमड़ा में बीआरसी चंदन शर्मा , जनशिक्षक प्रशान्त राय, सरपंच नर्मदा राजपूत, गोपाल बसेडिया, ओमप्रकाश खेमरिया, शिक्षक मनीष पटैल, हल्केवीर पटैल, सरोज सिलावट, वर्षा गुमास्ता , ज्योति राजपूत,विमला भलावी आदि उपस्थित रहे।