: गाडरवारा,स्कूलों में शिक्षक अभिभावक बैठको का हुआ आयोजन
Sun, Jan 9, 2022
गाडरवारा। गत दिवस क्षेत्र के साईखेड़ा, चीचली, चांवरपाठा विकासखण्ड सहित जिले के सभी शासकीय हाई एवं हायर सेकेंडरी स्कूलों में शिक्षक अभिभावक बेठको का आयोजन जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती जे एस विल्सन के मार्गदर्शन में कोविड प्रोटोकाल का पालन कर किया गया। लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल द्वारा दिये गए निर्देशो के पालन में आयोजित उक्त बेठको में अर्धवार्षिक परीक्षा परिणाम, विद्यार्थियों के टीकाकरण, छात्रो की स्कुलो में उपस्थिति, पठन पाठन, अध्ययन सामग्री का उपयोग, अभिभावकों की भूमिका आदि विषयो पर शिक्षकों ने अभिभावकों के साथ बैठकर चर्चा की। बैठक में शिक्षको ने अभिभावकों से कहा कि बोर्ड परीक्षाएं नजदीक है आप घरों पर बच्चों को बेहतर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित करें जिससे की वह परीक्षाओं में अच्छे अंक हासिल कर सकें। कोविड 19 से बचाव हेतु अपने किशोर बालक बालिकाओं का भी टीकाकरण जरूर कराएं। बेठको में स्कूल के प्राचार्यो ,शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं अभिभावकों की उपस्तिथि उल्लेखनीय रही।
: गाडरवारा,टेकापार की माध्यमिक शाला जिले की उत्कृष्ट शाला बनने की ओर अग्रसर
Fri, Jan 7, 2022
एकशिक्षकीय शाला होने के बावजूद विद्यालय में हो रहे अच्छे नवाचार
गाडरवारा। चीचली विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम टेकापार की शासकीय माध्यमिक शाला इन दिनों जिले की उत्कृष्ट शालाओं में शुमार होने की स्तिथि में आती जा रही है। उक्त शाला में 76 छात्र छात्राएँ 6 वी से 8 वी तक की क्क्षाओ में पढ़ते है जो प्रतिदिन गणवेश पहनकर एवं निजी स्कूल के छात्रों जैसे बैच लगाकर आते है। विदित हो की शाला में सिर्फ एकमात्र शिक्षिका श्रीमती सुनीता सोनी है जिन्होंने अपनी कार्यकुशलता एवं कर्तव्य के प्रति सजगता से शाला में नए नए नवाचार कर छात्र छात्राओं को बेहतर ज्ञान दिया है। उन्होंने विज्ञान मॉडल के प्रति छात्र छात्राओं की रुचि को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पलक मालवीय, प्रिया मालवीय,प्रिया कौरव, मानसी कौरव, आदित्य कौरव,संजय कौरव, शबाना बहना सोना मेहरा, रक्षा मेहरा , अंशिका कौरव सहित अन्य को प्रेरणा देकर वाटर हारवेस्टिंग, सिंचाई की ड्रिप सिस्टम पद्धति, उत्सर्जन तंत्र एवं श्वसन तंत्र के विज्ञान मॉडल बनवाकर उनकी विज्ञान के प्रति समझ विकसित करने की सार्थक पहल की है। उनके द्वारा विद्यालय की दीवारों का उपयोग करते हुए गणित, विज्ञान , अंग्रेजी सहित सभी विषयों की उपयोगी सामग्री लगाई गई है। शाला के बच्चों को भारतीय संस्कृति की जानकारी देने के उद्देश्य से हर शनिवार बालसभा में रामायण करवाई जाती है। रामायण के लिए प्रत्येक सप्ताह स्कूल का एक छात्र संकल्प लेकर रामायण आयोजन की सारी व्यवस्थाएं करता है । छात्रा पलक मालवीय ने बताया की रामायण हमे सदाचार और अनुशासन सिखाती है जिसे पढ़कर हम लोग अच्छे विचारों को आत्मसात करते है। शाला के कुछ बच्चे अंग्रेजी में स्वयं का अच्छा परिचय भी देते है। शाला की प्रभारी माध्यमिक शिक्षिका सुनीता सोनी ने बताया की शाला में अकेले शिक्षक् होने से निराशा तो होती है परंतु इसके बावजूद ग्रामीणों के सहयोगी रवैये के चलते शाला में बेहतर से बेहतर काम करने की कोशिश की है जिसके परिणाम सामने आ रहे है। हम लोग आगामी समय मे शाला में किचिन गार्डन के माध्यम से छात्रों को जैविक खेती की जानकारी मुहैया कराने की योजना बना रहे है।
: गाडरवारा,15 से 18 वर्ष के किशोर बालक बालिकाओं के लिए कोविड टीकाकरण आज से
Sun, Jan 2, 2022
स्कूल शिक्षा विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग के समन्वय से स्कूल में ही लगेगी छात्र छात्राओं को वैक्सीन
गाडरवारा। गाडरवारा क्षेत्र सहित जिले के 15 वर्ष से 18 वर्ष की आयु तक के किशोर बालक बालिकाओं के लिए कोविड 19 से बचाव हेतु टीकाकरण की शुरुआत आज 3 जनवरी से हो रही है। स्कूल शिक्षा विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग के समन्वय से स्कूल में ही छात्र छात्राओं को वेक्सीन लगाने की तैयारियो को अंतिम रूप दे दिया गया है। जिस स्कूल में टीकाकरण होगा उस स्कूल के प्राचार्य को नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है। गत दिवस कोविड टीकाकरण की तैयारी को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चीचली, साईंखेड़ा एवं शनि मंदिर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गाडरवारा में स्कूल शिक्षा विभाग के बीईओ, बीआरसी एवं स्कूल प्राचार्यो की बैठक स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से हो चुकी है। चीचली की बैठक में बीएमओ डॉ अनिल पटैल ने कहा की जिस स्कूल में टीकाकरण केंद्र बनाए जाएंगे वहाँ पर्याप्त कमरे वैक्सीनेशन हेतु उपलब्ध कराएं जायें एवं छात्र छात्राओं को आधार कार्ड, मोबाइल फोन साथ लाने के साथ वेक्सीन लगने की जानकारी सबन्धित शाला प्राचार्य छात्रो को पहले ही दे दें। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शनि मंदिर गाडरवारा की बैठक में शहरी टीकाकरण प्रभारी डॉ विजय ठगेले ने कहा की हमारा लक्ष्य है की एक ही दिन में सभी पात्र छात्र छात्राओं को वैक्सीन लग जाये लेकिन इसके बाद भी किसी स्कूल में छात्र छात्राएँ वेक्सीन लगने से छूट जाते है तो उस स्कूल में अलग से टीकाकरण के सत्र निधारित कर शेष छात्र छात्राओं के लिए वेक्सीन लगाई जाएगी। विदित हो की आज 3 जनवरी को साईंखेड़ा ब्लॉक अंतर्गत गाडरवारा शहर के बीटीआई स्कूल में 614 , आदर्श स्कूल में 358, कन्या शाला में 853, कन्या नवीन में 428 , न्यू एज पब्लिक स्कूल में 309 , शासकीय उत्कृष्ट स्कूल साईंखेड़ा में 703, शा उ मा विद्यालय तूमड़ा में 299, बनवारी में 431, आडेगांव में 182, देतपोन में 101, मिढवानी में 298, पिपरिया कला में 123, आमगांव छोटा में 344, खुरसीपार में 129, नांदनेर में 188, बम्होरी कलां में 415, भटेरा में 185 एवं पलोहाबड़ा में 354 छात्र छात्राओं को कोवेक्सीन लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसी अनुसार चीचली ब्लॉक अंतर्गत शासकीय कन्या हाईस्कूल चीचली में 202, उत्कृष्ट चीचली में 536, बालक शाला सालीचोका में 436, कन्या शाला सालीचौका में 276, हाईस्कूल गांगई में 136, पचामा में 103, सहावन में 148 , तेंदूखेड़ा छोटा में 377, रायपुर में 411, सुखाखेरी में 383, कठौतिया मे 276 एवं हीरापुर में 64 सहित पनारी में 265, चीकसा में 184, खडई में 284,करपगांव में 299 एवं कल्याणपुर में 283 छात्र छात्राओं को वेक्सीन लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। साईंखेड़ा एवं चीचली के शेष स्कुलो में अलग तिथियों से टीकाकरण सत्र निधारित किए जाएँगे।