: शाह नगर क्षेत्र के प्रमुख समाचार
Thu, Jun 27, 2024
पुलिस एवं वन बिभाग की टीम ने बोरी चौकी में किया पौधा रोपङ
शाहनगर नि प्र । शाहनगर थाना क्षेत्रांतर्गत बोरी चौकी परिसर में वन विभाग एवं पुलिस विभाग सहित जनप्रतिनिधीगण एवं मीङीया के लोगों ने मिलकर हरित क्रान्ती को बढावा देने एवं पर्यावरण को संरक्षण एवं सुरक्षित बनाये रखने के उद्देश्य को लेकर आधा सैकङा से अधिक पौधे रोपित किये इन पौधों मे आंवला शीशम अमरूद पीपल अनार सहित आधा सैकङा पौधा रोपित किये गये बोरी पुलिस चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक श्याम सिंह परिहार ने बताया की निश्चित ही वन बिभाग द्वारा यह जो कदम है काबिलेतारिफ है निश्चित ही हम पौधारोपङ कर पर्यावरण को सुरक्षित बनाया जा सकता है साथ ही वन परिक्षेत्र सहायक बोरी अशोक पान्ङे ने कहा की आज वर्तमान समय में वनों की अंधाधुंध कटाई से वातावरण में तापमान अत्यधिक तेज गति से बढ़ रहा है, जिससे कई प्रकार की परेशानियां सामने आ रही हैं। साथ ही वनों की कटाई से महत्वपूर्ण संसाधनों, औषधि आदि की भी लगातार कमी होती जा रही है। इस जीव मंडल की पर्यावरणीय व्यवस्था को सुचारू रूप से बनाए रखने हेतु पौधारोपण आवश्यक है। इस अवसर पर बोरी प्रभारी उप निरिक्षक श्याम सिंह परिहार प्रधान आरक्षक मनीष सिंह , आरक्षक राजेश ढुङवे राहुल बेदु अशोक कुमार पान्ङे वन परिक्षेत्र सहायक बोरी प्रेमनारायण वर्मा बीट गार्ङ बोरी जनप्रतिनिधीगण पत्रकार विनोद पाठक सहित क्षेत्रीय पत्रकार शामिल रहे ।
नगर में हुआ विश्रांत सागर सहित सस॔घ मुनियों का आगमन
शाहनगर नि प्र ।नगर में मंगलवार के रोज परम पूज्य आचार्य भगवन 108 विराग सागर जी के शिष्य मुनि श्री 108 विश्रांत सागर से महाराज का ससंघ कटनी नगर से पवई पन्ना की ओर से आगमन हुआ मुनि श्री के मंगल प्रवचन से सभी के ह्रदय गदगद हो गया तथा शाम 4.30 पर मुनि श्री का मंगल विहार पवई नगर की ओर हुआ जिसमें जैन समाज के सभी पुरुष महिलाए और बच्चें सामिल रहे विहार में शामिल प्रमुख वर्ग में श्री प्रवीण कुमार जैन शिक्षक, अखिलेश जैन, प्रदीप कुमार जैन, लखन जैन आदि जनसमुदाय शामिल हुआ।
खेल खेल मे बच्चे ले रहे शिक्षा का ज्ञान
समयानुसार विद्यालय संचालन ,अध्यापन, और सर्वागीण विकास एक साथ
शाहनगर ।नि .प्र .। बच्चे खेल-खेल में काफी कुछ सीख लेते हैं। खेल से बच्चों की मांसपेशियों का व्यायाम , मस्तिष्क का विकास , और अन्य बच्चों के साथ हिल -मिल कर रहना खेल के माध्यम से आपसी बातचीत, तालमेल, एवं अपनी बारी का इंतजार और धैर्य आदि का विकास होता है। ऐसा ही कुछ देखने को मिला शाहनगर विकास खंन्ङ के शासकीय माध्यमिक शाला लुधगंवा मे जहां विद्यालय की प्राधानअध्यापिका श्री मति नीता सैनी के मार्गदर्शन मे जून के इस महिने में विद्यालय का विधिवत समयानुसार संचालन अध्यापन कार्य के साथ साथ बच्चों को शिक्षा का ज्ञान दिया जा रहा है । 26जून बुधवार के रोज जहां विद्यालय में प्राथमिक खन्ङ के शिक्षक विनोद कूमार खरे एवं प्राथमिक शिक्षिका रूबी मिश्रा खेल खेल में बच्चों को शिक्षा का ज्ञान दे रहे है ।जिससे बच्चों का बौद्धिक शारिरिक एवं मानसिक विकास हो सके ।
शाहनगर लोक सेवा केन्द्र के सामने छुरा लहराते युवक गिरफ्तार
शाहनगर नि प्र /शाहनगर मुख्यालय के देवरी आमा रोङ पर स्थित लोक सेवा केन्द्र के सामने बका नुमा छुरा लहराते शाहनगर पुलिस ने 1 आरोपी कमलेश चौधरी पिता धनीराम चौधरी उम्र 27वर्ष को गिरफ्तार कर पवई न्यायलय मे पेश किया गया । प्राप्त जानकारी के मुताबिक शाहनगर पुलिस में पदस्त एस आई भैयामन सिंह ने बताया की आरोपी युवक कमलेश चौधरी निवासी शाहनगर स्थानिय लोक सेवा केन्द्र के सामने राहगीरों को शराब मे धुत होकर लोगों को छुरा लेकर ङराते धमकाते की खबर प्राप्त हुयी थी जिसकी जानकारी राहगीरों ने पुलिस को दी मामले मे आर्म्स एक्ट 25 बी के तहत मामला दर्ज कर हिरासत में लिया गया।
: बाल सभा कार्यक्रम का आयोजन
Sat, Jun 22, 2024
बाल सभा कार्यक्रम का आयोजन
शासकीय माध्यमिक शाला स्टेशन गंज गाडरवारा में प्रति शनिवार की भांति इस शनिवार को भी शैक्षिक सत्र 2024 25 की प्रथम बाल सभा का आयोजन किया गया जिसमें सभी छात्र छात्राओं एवं शिक्षकों ने हिस्सा लिया बालसभा में विषय मौसम परिवर्तन एवं सावधानियां वर्ष पूर्व तैयारी एवं बचाव पर छात्र छात्राओं एवं शिक्षकों ने अपने विचार व्यक्त किया अधिकांश बच्चों ने कहा अत्यधिक वर्षा और तेज हवा में हमें सुरक्षित स्थान पर रुक जाना चाहिए और पेड़ों के नीचे खड़े नहीं होना चाहिए शाला के प्रधान पाठक विनोद कुमार सोनी एवं श्रीमती चंद्रिका कौरव अनीता सोनी रीता अग्रवाल श्रीमती ज्योति द्विवेदी मनोरमा ढीमोले कुसुम भार्गव राजेश ठाकुर श्री राजेश ठाकुर ने भी मौसम परिवर्तन और सुरक्षा स्वच्छता पर अपनी विचार व्यक्त किया ।
: भविष्य से भेंट कार्यक्रम में अधिकारियों ने स्कूलों में दिया मार्गदर्शन
Thu, Jun 20, 2024
भविष्य से भेंट कार्यक्रम में अधिकारियों ने स्कूलों में दिया मार्गदर्शन
गाडरवारा। बीते गुरुवार को स्कूल चलें हम अभियान के अंतिम दिन क्षेत्रीय चयनित स्कूलों में जिला स्तरीय अधिकारियों ने पहुँचकर एक कालखंड लेते हुए छात्र छात्राओं को मार्गदर्शन देते हुए केरियर निर्माण एवं पढ़ाई से संबंधित चर्चाएं की। नगर के बीटीआई स्कूल में नपा सीएमओ वैभव देशमुख ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि वे प्रतिदिन स्कूल आएं एवं नियमित रूप से सभी कालखण्डों में उपस्थित रहकर पढ़ाई करें जो स्कुल में पढ़ाया जा रहा है उसका घर पर अभ्यास भी करें। उन्होंने कहा कि छात्र प्रतियोगी परीक्षाओ की पढ़ाई पर भी फोकस करें। बीटीआई स्कूल में श्री देशमुख के पहुंचने पर प्राचार्य श्रीमती सुनीता पटैल,राजेंश दुबे सहित स्टाफ के सदस्यों ने पुष्प गुच्छ से उनका स्वागत किया। गुरुवार को ही भविष्य से भेंट कार्यक्रम में शासकीय आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कार्यक्रम में सहायक प्रबंधक संदीप गोटिया ने छात्रों को नए सत्र में पूर्ण मनोयोग से पढ़ाई करने की बात पर जोर देते हुए कहा कि मोबाइल फोन पढ़ाई में बाधक है इससे दूर रहकर पढ़ाई करें। सामान्य ज्ञान में वृद्धि हेतु अखबार एवं पत्रिकाएं पढ़ें। इस अवसर पर प्रभारी प्राचार्य रामकुमार कौरव सहित आर पी महिलांग, अर्चना नामदेव व समस्त स्टाफ ने श्री गोटिया का स्वागत किया। आदर्श स्कूल में नपाध्यक्ष शिवाकांत मिश्रा, पार्षद आनंद दुबे, सुरेन्द्र गुर्जर ने भी छात्रो को मार्गदर्शन दिया। क्षेत्र की अन्य शालाओं से भी भविष्य से भेंट कार्यक्रम में अधिकारियों द्वारा मार्गदर्शन देने की जानकारी मिली है।