Saturday 25th of April 2026

ब्रेकिंग

27 अप्रैल 2026 को दोपहर में 3 बजे दादा जी धूनी वालों के दरबार में सभी गौ भक्त एकत्र होकर

सिहोरा मे पदस्थ न्यायाधीश सुधांशु सिन्हा एवं न्यायाधीश श्रीमति उर्वशी यादव का सिहोरा न्यायालय स्थानांतरण होने पर

गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत 27 अप्रैल 2026 को आयोजित होने वाले पुनीत आयोजन में आप भी शामिल होकर अपना सहयोग करें

मध्य प्रदेश कांग्रेस सेवादल द्वारा भोपाल में शांतिपूर्ण सत्याग्रह एवं भूख हड़ताल का आयोजन किया गया

किसानी की समस्त समस्याओं का निराकरण कराने एवं मुख्यमंत्री को अवगत कराने बाबत सौंपा ज्ञापन

: शाह नगर क्षेत्र के प्रमुख समाचार

Aditi News Team

Thu, Jun 27, 2024
पुलिस एवं वन बिभाग की टीम ने बोरी चौकी में किया पौधा रोपङ  शाहनगर नि प्र । शाहनगर थाना क्षेत्रांतर्गत बोरी चौकी परिसर में वन विभाग एवं पुलिस विभाग सहित जनप्रतिनिधीगण एवं मीङीया के लोगों ने मिलकर हरित क्रान्ती को बढावा देने एवं पर्यावरण को संरक्षण एवं सुरक्षित बनाये रखने के उद्देश्य को लेकर आधा सैकङा से अधिक पौधे रोपित किये इन पौधों मे आंवला शीशम अमरूद पीपल अनार सहित आधा सैकङा पौधा रोपित किये गये बोरी पुलिस चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक श्याम सिंह परिहार ने बताया की निश्चित ही वन बिभाग द्वारा यह जो कदम है काबिलेतारिफ है निश्चित ही हम पौधारोपङ कर पर्यावरण को सुरक्षित बनाया जा सकता है साथ ही वन परिक्षेत्र सहायक बोरी अशोक पान्ङे ने कहा की आज वर्तमान समय में वनों की अंधाधुंध कटाई से वातावरण में तापमान अत्यधिक तेज गति से बढ़ रहा है, जिससे कई प्रकार की परेशानियां सामने आ रही हैं। साथ ही वनों की कटाई से महत्वपूर्ण संसाधनों, औषधि आदि की भी लगातार कमी होती जा रही है। इस जीव मंडल की पर्यावरणीय व्यवस्था को सुचारू रूप से बनाए रखने हेतु पौधारोपण आवश्यक है। इस अवसर पर बोरी प्रभारी उप निरिक्षक श्याम सिंह परिहार प्रधान आरक्षक मनीष सिंह , आरक्षक राजेश ढुङवे राहुल बेदु अशोक कुमार पान्ङे वन परिक्षेत्र सहायक बोरी प्रेमनारायण वर्मा बीट गार्ङ बोरी जनप्रतिनिधीगण पत्रकार विनोद पाठक सहित क्षेत्रीय पत्रकार शामिल रहे । नगर में हुआ विश्रांत सागर सहित सस॔घ मुनियों का आगमन शाहनगर नि प्र ।नगर में मंगलवार के रोज परम पूज्य आचार्य भगवन 108 विराग सागर जी के शिष्य मुनि श्री 108 विश्रांत सागर से महाराज का ससंघ कटनी नगर से पवई पन्ना की ओर से आगमन हुआ मुनि श्री के मंगल प्रवचन से सभी के ह्रदय गदगद हो गया तथा शाम 4.30 पर मुनि श्री का मंगल विहार पवई नगर की ओर हुआ जिसमें जैन समाज के सभी पुरुष महिलाए और बच्चें सामिल रहे विहार में शामिल प्रमुख वर्ग में श्री प्रवीण कुमार जैन शिक्षक, अखिलेश जैन, प्रदीप कुमार जैन, लखन जैन आदि जनसमुदाय शामिल हुआ। खेल खेल मे बच्चे ले रहे शिक्षा का ज्ञान   समयानुसार विद्यालय संचालन ,अध्यापन, और सर्वागीण विकास एक साथ  शाहनगर ।नि .प्र .। बच्चे खेल-खेल में काफी कुछ सीख लेते हैं। खेल से बच्चों की मांसपेशियों का व्यायाम , मस्तिष्क का विकास , और अन्य बच्चों के साथ हिल -मिल कर रहना खेल के माध्यम से आपसी बातचीत, तालमेल, एवं अपनी बारी का इंतजार और धैर्य आदि का विकास होता है। ऐसा ही कुछ देखने को मिला शाहनगर विकास खंन्ङ के शासकीय माध्यमिक शाला लुधगंवा मे जहां विद्यालय की प्राधानअध्यापिका श्री मति नीता सैनी के मार्गदर्शन मे जून के इस महिने में विद्यालय का विधिवत समयानुसार संचालन अध्यापन कार्य के साथ साथ बच्चों को शिक्षा का ज्ञान दिया जा रहा है । 26जून बुधवार के रोज जहां विद्यालय में प्राथमिक खन्ङ के शिक्षक विनोद कूमार खरे एवं प्राथमिक शिक्षिका रूबी मिश्रा खेल खेल में बच्चों को शिक्षा का ज्ञान दे रहे है ।जिससे बच्चों का बौद्धिक शारिरिक एवं मानसिक विकास हो सके । शाहनगर लोक सेवा केन्द्र के सामने छुरा लहराते युवक गिरफ्तार शाहनगर नि प्र /शाहनगर मुख्यालय के देवरी आमा रोङ पर स्थित लोक सेवा केन्द्र के सामने बका नुमा छुरा लहराते शाहनगर पुलिस ने 1 आरोपी कमलेश चौधरी पिता धनीराम चौधरी उम्र 27वर्ष को गिरफ्तार कर पवई न्यायलय मे पेश किया गया । प्राप्त जानकारी के मुताबिक शाहनगर पुलिस में पदस्त एस आई भैयामन सिंह ने बताया की आरोपी युवक कमलेश चौधरी निवासी शाहनगर स्थानिय लोक सेवा केन्द्र के सामने राहगीरों को शराब मे धुत होकर लोगों को छुरा लेकर ङराते धमकाते की खबर प्राप्त हुयी थी जिसकी जानकारी राहगीरों ने पुलिस को दी मामले मे आर्म्स एक्ट 25 बी के तहत मामला दर्ज कर हिरासत में लिया गया।

Tags :

जरूरी खबरें