: साईंखेड़ा में जनशिक्षा केंद्र स्तरीय बैठक आयोजित
Sun, Jun 18, 2023
साईंखेड़ा में जनशिक्षा केंद्र स्तरीय बैठक आयोजितगाडरवारा। गत दिवस साईंखेड़ा के जनशिक्षा केंद्र में शिक्षको की वृहद बैठक आयोजित की गई। बैठक में बीआरसी गिरीश पटैल ने कहा कि 22 जून से 5 एवं 8 वी की पुनः परीक्षा में वार्षिक परीक्षा में अनुत्तीर्ण एवं अनुपस्थित रहे बच्चों को शामिल कराना स्कूल के प्रधानपाठको की जिम्मेदारी है। स्कूलों में सत्र शुरू होने के पूर्व विधिवत साफ सफाई होना आवश्यक है। उन्होंने शिक्षको से नए सत्र में भी बेहतर कार्य करते हुए बच्चों को बेहतर शिक्षा देने की बात कही। बैठक में बीएसी संदीप स्थापक एवं योगेन्द्र झारिया ने निःशुल्क पाठ्यपुस्तक वितरण एवं एसएएस सप्ताहक टेस्ट से जुड़ी जानकारी दी। बैठक में सीएम राईज प्राचार्य चन्द्रकांत विश्वकर्मा, तूमड़ा प्राचार्य के एस भदौरिया एवं जनशिक्षक प्रशांत राय ने भी अपने विचार रखते हुए आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में अनेक शिक्षक उपस्थित रहे ।
: गाडरवारा, टेकापार में नुक्कड़ नाटक के जरिये दिया बुनियादी शिक्षा का संदेश
Sat, Jun 17, 2023
टेकापार में नुक्कड़ नाटक के जरिये दिया बुनियादी शिक्षा का संदेशगाडरवारा। गत दिवस क्षेत्र के चीचली ब्लॉक अंतर्गत ग्राम टेकापार की शासकीय माध्यमिक शाला में राज्य शिक्षा केन्द्र द्वारा जारी आदेशानुसार निपुण भारत जी 20 गतिविधियों के तहत छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक का प्रदर्शन कर बुनियादी शिक्षा एवं संख्याज्ञान का संदेश दिया। शाला की प्रधानपाठक श्रीमती सुनीता सोनी के मार्गदर्शन में आयोजित नुक्कड़ नाटक में छात्राओं अंशिका कौरव, साक्षी कौरव, मानसी कौरव , गीता धानक एवं ऋषिका मालवीय ने एफएलएन के महत्त्व को बताया एवं संदेश दिया कि समाज मे सभी के लिए बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान बेहद जरूरी है। पहली, दूसरी के बाद अब तीसरी कक्षा में भी एफएलएन पढ़ाई प्रारंभ होने वाली है।
: गाडरवारा, जनशिक्षा केंद्र कन्या नवीन में बैठक आयोजित
Sat, Jun 17, 2023
जनशिक्षा केंद्र कन्या नवीन में बैठक आयोजितगाडरवारा। बीते शनिवार को स्थानीय शासकीय कन्या नवीन विद्या भवन जनशिक्षा केंद्र की अधीनस्थ शालाओ के शिक्षको की बैठक का आयोजन ग्राम गरधा के सहायक शिक्षक पूनमचंद दुबे की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में नए शिक्षा सत्र की तैयारियों, स्टेट अचीवमेंट सर्वे साप्ताहिक अभ्यास, नवीन प्रवेश, मैपिंग, प्रयास पुस्तिका , पाठ्यपुस्तक वितरण एवं शाला मरम्मत कार्यो पर चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिए गए। बैठक में बीएसी संदीप स्थापक ने प्रत्येक बिंदु पर चर्चा करते हुए कहा कि नवीन सत्र शुरू होने के पूर्व शालाओ में व्यापक स्तर पर साफ सफाई होनी चाहिए। ऑनलाइन साप्ताहिक टेस्ट प्रत्येक बच्चे का हो ये उद्देश्य लेकर सभी शिक्षक कार्य करें। मैपिंग शत प्रतिशत सभी स्कूलों की पूर्ण हो। उन्होंने कहा कि प्रयास पुस्तिकाओ पर छात्रो द्वारा किए गए कार्य को सभी भली भांति जाँचे। बैठक में जनशिक्षक अपसार खान ने कहा कि नए सत्र में बहुत सारी जिम्मेदारियां हम सभी के ऊपर है। सभी शिक्षक मिल जुलकर कार्य कर अपने स्कूल को बेहतर बनाने की मंशा से कार्य करें।बैठक में माध्यमिक शाला बगदरा की 8 वी कक्षा के ब्लॉक में सर्वश्रेष्ठ परीक्षा परिणाम पर सभी ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए प्रधानपाठक को सम्मानित होने की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर धनराज धानक, टीकाराम कोरी, मधुसूदन पटैल, राजेन्द्र गुप्ता, उत्तम वर्मा, दशरथ जाटव, कैलाश वर्मा,नीतेश समाधिया, परम स्नेही साहू, राकेश अग्रवाल, प्रकाशचंद नामदेव, महेंद्र कौरव, अनिल पटेल, गजेंद्र कौरव, मदनगोपाल चौधरी,रेखा शर्मा, सरोज झारिया, विवेक नाईक, देवेंद्र ठाकुर, किरणलता ठाकुर, अंजुलता नेमा, ममता चौहान सहित अनेक शिक्षक उपस्थित रहे।