: जनपद शिक्षा केन्द्र चीचली में बैठक आयोजित
Mon, Jun 12, 2023
जनपद शिक्षा केन्द्र चीचली में बैठक आयोजितगाडरवारा। गत दिवस जनपद शिक्षा केंद्र चीचली में विकासखंड प्रोजेक्ट मैनेजमेंट यूनिट संबंधित बैठक का आयोजन किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए विकासखंड स्त्रोत समन्वयक डी के पटेल ने नवीन सत्र से संबंधित शाला प्रवेश उत्सव, छात्र-छात्राओं की मैपिंग, प्रोफाइल अपडेशन, शालाओ की साफ सफाई, पेंटिंग, निपुण भारत अभियान अंतर्गत जी-20 से संबंधित विभिन्न गतिविधियों के क्रियान्वयन के दिशा निर्देश दिए। उनके द्वारा प्रधानपाठकों के नेतृत्व प्रशिक्षण संबंधी रजिस्ट्रेशन, पेयजल उपलब्धता, शौचालय क्रियाशीलता, निशुल्क पाठक पुस्तक वितरण से संबंधित विभिन्न सुझाव दिए गये । बैठक में विकासखंड अकादमिक समन्वयक अरुण दुबे एवं सत्यम ताम्रकार माध्यमिक शिक्षक द्वारा स्वयं सिद्धि के अंतर्गत साप्ताहिक अभ्यास तथा एम आई एस कोआर्डिनेटर दीपक श्रीवास्तव द्वारा पुनः परीक्षा से संबंधित विभिन्न आयामों तथा समय सारणी पर चर्चा की गई । इस बैठक में में अजय नामदेव, अनूप पालीवाल, हरिओम स्थापक, लेखराम गौतम, नेतराम कौरव, संजय सोनी इत्यादि उपस्थित रहे ।
: जनपद शिक्षा केन्द्र साईंखेड़ा में बैठक आयोजित
Sat, Jun 10, 2023
जनपद शिक्षा केन्द्र साईंखेड़ा में बैठक आयोजितगाडरवारा। गत दिवस जनपद शिक्षा केंद्र साईंखेड़ा में समस्त बीएसी, जन शिक्षकों की एक आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में बीआरसी गिरीश पटैल ने नए सत्र में कक्षा पहली एवं छठवीं में अधिक से अधिक बच्चों के नव प्रवेश, दूसरे विद्यालय से टीसी लेकर आए हुए बच्चों एवं कक्षा उन्नति वाले छात्रों की मैपिंग जल्द पूर्ण कराने के निर्देश दिए। बीएसी संदीप स्थापक ने .जन शिक्षा केंद्र स्तर पर निर्माणकार्य की समीक्षा कर जल्द पहली किश्त के कार्यो को पूर्ण कराने के निर्देश दिए। बीएसी योगेंद्र झारिया ने जी 20 के अंतर्गत संचालित गतिविधियो एवं पांचवी आठवीं पुनर्मूल्यांकन में शत प्रतिशत बच्चों की उपस्थिति पर जोर दिया। बीएसी मनीराम मेहरा ने बैठक में बताया कि नए सत्र की निशुल्क पुस्तके प्राप्त हो गई है जल्द शालाओ को प्राप्त होंगी। इस अवसर पर एमआईएस वेदप्रकाश राजपूत, सीएसी प्रशांत राय, देवी सिंह कीर, नेपाल झारिया,प्रमोद पठारिया, अपसार खान, बनवारी लाल नागवंशी, प्रदीप मालवीय ,रामकृष्ण अहिरवार , दीपक आरसे आदि उपस्थित रहे।
: नरसिंहपुर, 11 जून को जिले के सामाजिक विद्यार्थियों एवं समितियों का होगा सम्मान
Fri, Jun 9, 2023
11 जून को जिले के सामाजिक विद्यार्थियों एवं समितियों का होगा सम्मान
नरसिंहपुर
।आगामी 11 जून 2023,रविवार को शासकीय महाविद्यालय आडीटोरियम,नरसिंहपुर में आयोजित "प्रतिभावान विद्यार्थी एवं समितियों का सम्मान" कार्यक्रम में जिले के सामाजिक बालक/बालिका जिन्होंने जिला एवं प्रदेश की प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त कर समाज को गौरवान्वित किया है इनके साथ ही जिले में सामाजिक गतिविधियों के माध्यम से समाज को एक सूत्र में बाँधने वाली सभी ब्राह्मण समितियों का सम्मान किया जा रहा है,आप सभी कार्यक्रम में उपस्थित होकर कार्यक्रम को गरिमा प्रदान करें ऐसा विनम्र आग्रह है।
सामाजिक विद्यार्थी जो सम्मानित होगें -
जिला प्रावीण्य सूची दसवीं
(1) कु.दीक्षा मिश्रा पिती श्री विनीत मिश्रा, करेली (जिले में तृतीय स्थान)
प्रदेश प्रावीण्य सूची दसवीं
(1) कु.अंशिका शुक्ला पिता श्री मुकेश शुक्ला, नरसिंहपुर(प्रदेश में चौथा स्थान)(2) कु.रितिका गोस्वामी पिता श्री विनय गोस्वामी, आमगाँव बड़ा (प्रदेश में सातवां स्थान)(3) कु.शैफाली मिश्रा पिताश्री सुशील मिश्रा,गाडरवारा (प्रदेश में नौवां स्थान)(4) कु.गौरी शर्मा पिताश्री जगदीश शर्मा ,नरसिंहपुर (प्रदेश में नौवां स्थान)
जिला प्रावीण्य सूची बारहवीं
(1) निकेत शर्मा पिता श्री प्रमोद शर्मा, गाडरवारा (जिले में प्रथम स्थान)(2) काव्यांश शर्मा पिता श्री संतोष शर्मा, तेंदूखेड़ा (जिले में द्वितीय स्थान)
प्रदेश प्रावीण्य सूची बारहवीं
(1) कु.आर्या झिरा पिता श्री संतोष झिरा,नरसिंहपुर(प्रदेश में तृतीय स्थान)(2) ऋषि द्विवेदी पिता श्री मनोज द्विवेदी,गाडरवारा(प्रदेश में छटवां स्थान)(3) कु.प्रज्ञा शर्मा पिता श्री रामकुमार शर्मा, साईखेडा (प्रदेश में आठवां स्थान)(4) हर्षित शर्मा पिती श्री प्रदीप शर्मा,गाँगई,चीचली (प्रदेश में नौवां स्थान)