: गाडरवारा, शिक्षको का उमंग कार्यक्रम अंतर्गत प्रशिक्षण आयोजित
Fri, Jun 16, 2023
शिक्षको का उमंग कार्यक्रम अंतर्गत प्रशिक्षण आयोजित
गाडरवारा। स्थानीय बीटीआई स्कूल में 14 एवं 15 जून को दो दिवसीय उमंग कार्यक्रम अंतर्गत शिक्षको का प्रशिक्षण प्रतिदिन सुबह 9:30 बजे से शाम 5: 30 बजे तक आयोजित किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त प्रशिक्षण में साईंखेड़ा, चीचली एवं चांवरपाठा ब्लॉक के कुल 92 शासकीय हाईस्कूल एवं हायरसेकंडरी शालाओ में से प्रत्येक से एक शिक्षक ने सहभागिता की। विदित हो कि प्रशिक्षण की थीम "बदलाव हम से है-उज्जवल रखी गई थी । डीईओ एच पी कुर्मी के निर्देशानुसार आयोजित प्रशिक्षण के समापन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि समाजसेवी मुकेश बसेडिया ने कहा कि राष्ट्र के विकास में शिक्षको का अहम योगदान है। मेने हमेशा शिक्षको का सम्मान किया है क्योंकि वे छात्रों के भविष्य को संवारने का कार्य करते है। अपने उदबोधन के उपरांत श्री बसेडिया ने बीटीआई स्कूल प्राचार्य जयमोहन शर्मा एवं नवाचारी उच्च माध्यमिक शिक्षक के के राजौरिया को मैडल पहनाकर सम्मानित किया। समापन कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए बीटीआई प्राचार्य जयमोहन शर्मा ने उज्ज्वल के वास्तविक उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ये प्रशिक्षण शिक्षको के लिए बेहद जरूरी है। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि शासकीय आदर्श स्कूल के प्राचार्य के के वर्मा ने भी अपने उदबोधन ने मास्टर ट्रेनरों द्वारा दिये गए प्रशिक्षण को सराहा। इस अवसर पर माध्यमिक शिक्षक दीपा कौरव सहित अन्य ने प्रशिक्षण के अनुभवों को साझा दिया। समापन कार्यक्रम का मंच संचालन मास्टर ट्रेनर आनंद शर्मा द्वारा किया गया। समापन कार्यक्रम में अतिथि के रूप में शिक्षक संदर्भ समूह के ब्लॉक समन्वयक व माध्यमिक शिक्षक मधुसूदन पटैल , विनय शंकर शर्मा, प्रशिक्षण के जिला नोडल अधिकारी बी पी पांडे, मास्टर ट्रेनर नीतिका शर्मा भी मंचासीन रहे। उल्लेखनीय है कि 14 जून को प्रशिक्षण का विधिवत शुभारंभ सरस्वती वंदना एवं पूजन के साथ बीटीआई स्कूल के प्राचार्य जयमोहन शर्मा द्वारा किया गया। प्रशिक्षण के पहले दिन समापन अवसर पर रमसा एडीपीसी जी एस पटैल , मास्टर ट्रेनर आनंद नेमा,कदम संस्था प्रमुख अजय खत्री ने शिक्षकों को संबोधित किया । प्रशिक्षण के अंतिम दिन सभी शिक्षको को प्रमाण पत्र एवं शुरुआती दिन ईको क्लब एवं उज्ज्वल मार्गदर्शिका प्रदान की गई। प्रशिक्षण के अंतिम दिन शिक्षको द्वारा अपने अपने समूह के साथ अलग अलग विषयो पर सत्र का संचालन किया गया।
: गाडरवारा, पुनः परीक्षा में विद्यार्थियों की शत प्रतिशत उपस्थिति के दिये निर्देश
Fri, Jun 16, 2023
पुनः परीक्षा में विद्यार्थियों की शत प्रतिशत उपस्थिति के दिये निर्देशगाडरवारा। गत दिवस विकासखंड चीचली में सत्र 2022- 23 में कक्षा पांचवी और आठवीं की पुनः परीक्षा में सम्मिलित होने वाले विद्यार्थियों से संबंधित विद्यालयों के प्राचार्य, प्रधानपाठकों की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए विकासखंड स्त्रोत समन्वयक डी के पटैल द्वारा परीक्षा समय सारणी अंतर्गत बताया गया कि पुनः परीक्षा 22 जून से प्रारंभ होकर 28 जून तक चलेगी एवं पुनः परीक्षा का समय प्रातः 9:00 से 11:30 बजे तक है। इस पुनः परीक्षा में निर्धारित सभी परीक्षार्थियों को अनिवार्य रूप से सम्मिलित कराने हेतु निर्देशित किया गया। विदित हो कि इस पुनः परीक्षा में कक्षा पांचवी के 13 परीक्षार्थी एवं आठवीं के 83 परीक्षार्थी सम्मिलित होगे। बैठक में उत्कृष्ट विद्यालय के माध्यमिक शिक्षक सत्यम ताम्रकार द्वारा पुनः परीक्षा के संबंध में बताया गया कि विकासखंड चीचली में इस हेतु दो परीक्षा केंद्र उत्कृष्ट विद्यालय चीचली एवं बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सालेचौका बनाए गए हैं। उत्कृष्ट विद्यालय चीचली में सम्मिलित होने वाले परीक्षार्थियों की संख्या 77 एवं बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय साले चौका में सम्मिलित होने वाले परीक्षार्थियों की संख्या 19 है। इस बैठक में पुनः परीक्षा वाले विद्यालयों के 37 प्रधानपाठक/ प्राचार्य ने अपनी सक्रिय सहभागिता दी एवं उन्हें प्रवेश पत्र दिए गए।
: जनशिक्षा केंद्र स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित
Tue, Jun 13, 2023
जनशिक्षा केंद्र स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजितगाडरवारा। विगत दिवस चीचली विकासखंड अंतर्गत जनशिक्षा केंद्र शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तेंदूखेड़ा में जिला परियोजना समन्वयक डॉक्टर आर पी चतुर्वेदी एवम विकासखंड स्त्रोत समन्वयक डी के पटेल के निर्देशानुसार जनशिक्षा केंद्र तेंदूखेड़ा की विभिन्न शालाओं में नवीन शैक्षणिक सत्र की तैयारियों को लेकर जनशिक्षा केंद्र स्तरीय समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया । उक्त बैठक में सर्व प्रथम द्वीप प्रज्वलन कर विद्या की देवी मां सरस्वती का पूजन किया गया तत्पश्चात जनशिक्षा केंद्र प्रभारी संगीता मेहरा ने समस्त प्रधान पाठको से शाला संचालन में नियमितता एवम समयबद्धता का पालन करने के निर्देश दिए । बैठक में जनशिक्षक तेंदूखेड़ा संजय सोनी ने समस्त प्रधान पाठको को नवीन शिक्षण सत्र की प्रारंभिक तैयारी के संबंध में विस्तृत निर्देश देते हुए नवीन सत्र में प्रवेश हेतु लक्ष्य मैपिंग की अद्यतन जानकारी ,स्टेट अचीवमेंट सर्वे की समीक्षा , छात्रों की स्विफ्ट चैट ऐप के माध्यम से शालावार सहभागिता की समीक्षापुस्तक वितरण ,अकादमिक अवलोकन ,ऑनलाइन प्लेटफार्म का शिक्षा के क्षेत्र में उपयोग,जाति प्रमाण पत्र की अद्यतन स्थिति ,पुनः परीक्षा कक्षा 5वी,8वी की तैयारी, जी 20 गतिवधि ,शिक्षण गुणवत्ता बढ़ाने हेतु नवाचार इत्यादि बिंदुओं पर विस्तृत निर्देश दिए । उक्त बैठक में आर एस ठाकुर , देवेंद्र नाथ, किरण ठाकुर ,देवकरण रजक,महेश ठाकुर,सुधाकर पांडेय,सुशीला ताम्रकार,राधेश्याम कौरव,रामदास श्रीवास , धरमपाल इनवाती ,लक्ष्मी नारायन मेहर ,रामकुमार उदेनिया,लक्ष्मी विश्वकर्मा एवम जनशिक्षा केंद्र की विभिन्न शालाओं में नवनियुक्त शिक्षक राघवेंद्र राजपूत, राकेश मेसराम ,आयुषी लोहिया,दीपक मेहरा,संदीप मेसराम , दसरथ श्रीवास्तव ,रामप्रसाद उइके,मनीषा वाल्दे,अशोक ठाकुर,कमलेश गोंड, द्रोपती ठाकुर ,कमलेश गोंड,संजय वाडिवे, बसंत परतेति,ललित कटरे आदि उपस्थित रहे।