Friday 6th of November 2026

ब्रेकिंग

गाडरवारा तहसील अंतर्गत ग्राम बरेली (कठौतिया) निवासी अजमेर कोरव (अज्जू) के लापता होने का मामला सामने आया

एमके मार्ट से संदिग्ध 30 किलो घी जब्त, नमूने जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजे जाएंगे

किसान जन आक्रोश रैली एवं धरना प्रदर्शन आंदोलन

बिना लायसेंस के रहवासी इलाके मे अवैध रूप से पटाखा विक्रय करने वाले दुकान संचालकों के विरूद्ध प्रकरण दर्ज

दूषण नहीं, भूषण बनें; बुरा मत सोचो, अच्छे विचार ही जीवन के वास्तविक आभूषण हैं : निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

: आगर-मालवास्व-सहायता समूह की महिलाओं ने की सराहनीय पहल - खुशियों की दास्ताँ,कलेक्टरेट मे दीदी केफे कैंटीन का शुभारंभ<br>

Aditi News Team

Wed, Jan 6, 2021

आगर-मालवा । मध्य प्रदेश सरकार द्वारा संचालित स्व-सहायता समूह से जुड़कर  प्रदेश की महिलाएं नित नए आयाम तक पहुंचकर आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश सपना साकार कर रही हैं, ऐसा ही आगर मालवा जिले की हरसिद्धि स्वयं सहायता समूह भदवासा की दीदीयो ने नई पहल करते हुए जिला कलेक्टर भवन में कैंटीन की शुरुआत की जिसका नाम  दीदी कैफे कैंटीन रखा गया जिसका शुभारंभ आज बुधवार को जिला कलेक्टर श्री अवधेश शर्मा द्वारा विधिवत् किया गया।
    स्व-सहायता समूह की दीदी संगीता बाई का कहना है की समूह से जुड़ने से पूर्व सभी महिलाएं एवं उनके परिवार सदस्य मजदूरी करते थे, एवं उनकी आर्थिक स्थिति भी बहुत कमजोर थी समूह से जुड़ने के पश्चात हम महिलाओं को अपनी शक्ति का अभास हुआ। संगीता बाई कहती है कि समूह से जुड़कर छोटे-छोटे ऋण लेकर हम अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति करने लगी साथ ही हम महिलाएं समूह के माध्यम से जागरूक हुई है, एवं अपनी छोटी-छोटी बचत से समूह कोष में वृद्धि एवं समूह के माध्यम से ऋण लेकर बकरी पालन भैस पालन कृषि संबंधी कार्य को किया एवं अपनी आजीविका में वृद्धि की। आज हम सभी महिलाएं समूह के माध्यम से एकता के सूत्र में बंधी है हम लोगों में आत्मविश्वास और साहस की कोई कमी नहीं है हम बड़े से बड़ा  कार्य भी कर सकती हैं ।
संगीता बाई कहती है कि हमारे जिलाधीश महोदय ने हमें कलेक्टर कार्यालय परिसर में कैंटीन हेतु स्थान आवंटित किया।  जिसके माध्यम से आज हम सभी महिलाओं ने दीदी केफे कैंटीन के शुरुआत की। प्रसन्न होते हुए समूह की महिलाओं ने जिला प्रशासन एवं मध्य प्रदेश सरकार को धन्यवाद ज्ञापित किया है।

Tags :

जरूरी खबरें