Friday 6th of November 2026

ब्रेकिंग

"ज्ञान परंपरा; चलते चलो अविराम, मंजिल स्वयं सफलता का संदेश देगी" : निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर

गाडरवारा तहसील अंतर्गत ग्राम बरेली (कठौतिया) निवासी अजमेर कोरव (अज्जू) के लापता होने का मामला सामने आया

एमके मार्ट से संदिग्ध 30 किलो घी जब्त, नमूने जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजे जाएंगे

किसान जन आक्रोश रैली एवं धरना प्रदर्शन आंदोलन

बिना लायसेंस के रहवासी इलाके मे अवैध रूप से पटाखा विक्रय करने वाले दुकान संचालकों के विरूद्ध प्रकरण दर्ज

: आरक्षक (जी.डी.) एवं आरक्षक (रेडियों) भर्ती वर्ष 2020-21 के द्वितीय चरण की शारीरिक दक्षता परीक्षा 9 मई से 5 जून 2022 तक

Aditi News Team

Fri, Apr 22, 2022
भोपाल। आरक्षक (जी.डी.) एवं आरक्षक (रेडियों) के कुल 6000 पदों पर भर्ती हेतु मध्‍यप्रदेश प्रोफेशनल एक्जामिनेशन बोर्ड (पीईबी) भोपाल द्वारा ऑनलाईन परीक्षा दिनांक 08.01.2022 से 17.02.2022 को आयोजित कराई गई थी। उक्त परीक्षा का परिणाम दिनांक 24.03.2022 को वेबसाइट www.peb.mp.gov.in पर घोषित किया जा चुका है। सफल उम्‍मीदवार को अगले चरण के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा physical proficiency test (PPT) ली जाएगी। अभ्‍यर्थियों के दस्‍तावेजों का परीक्षण एवं 800 मीटर दौड़, लम्बी कूद एवं गोला फेंक मध्‍यप्रदेश के 6 स्‍थानों पर 9 मई 2022 से 5 जून 2022 तक प्रतिदिन प्रात: 6:30 बजे से आरंभ होगी। ऑनलाइन परीक्षा में सफल उम्मीदवार पीईबी की वेबसाइट से अपना सूचना पत्र डाउनलोड कर निर्धारित शारीरिक प्रवीणता परीक्षा स्थल पर पहुंचे। सभी उम्मीदवारों को उनकी निर्धारित दिनांक को ही पहुंचना आवश्‍यक है। उम्मीदवार को शारीरिक प्रवीणता के लिये जो दिनांक व स्थान सूचित किया जा रहा है उस दिनांक व स्थान में कोई परिवर्तन नहीं किया जायेगा। इन जगहों पर होगा शारीरिक दक्षता परीक्षा का आयोजन भोपाल में मोतीलाल नेहरू स्टेडियम, लाल परेड ग्राउड भोपाल, इंदौर में पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय (पीटीसी) मूसाखडी, इन्दौर, ग्‍वालियर में परेड ग्राउण्ड 14वीं वाहिनी विसबल कम्‍पू ग्वालियर, जबलपुर में परेड ग्राउण्ड 6वीं वाहिनी विसबल रांझी जबलपुर, उज्‍जैन में महानंदा एरीना ग्राउण्ड देवास रोड उज्जैन तथा सागर में शासकीय इंदिरा गांधी इंजीनियरिंग कालेज बहेरिया सागर में आयोजित होगी। पूर्व में ली गयी उप निरीक्षक पद की भर्ती परीक्षाओं के वे उम्मीदवार जिन्हें न्यायालय निर्णय के पालन में शारीरिक दक्षता परीक्षा में शामिल किया जा रहा है, उनकी परीक्षा भोपाल केन्द्र पर 7 मई 2022 (शनिवार) को प्रातः 6:30 से प्रारंभ होगी। शारीरिक दक्षता चयन के विभिन्न चरणों में आधार ई-केवायसी सत्यापन कराया जाएगा। अत: अभ्‍या‍र्थी अपना आधार कार्ड साथ लेकर आएं। अभ्यर्थी यह भी सुनिश्चित करें कि उनका आधार नम्बर उनके द्वारा लॉक न कर दिया गया हो। दस्तावेज परीक्षण हेतु उम्मीदवारों को समस्त मूल आवश्यक प्रमाण-पत्र एवं उनकी स्वयं प्रमाणित छायाप्रति (photocopy) साथ लेकर उपस्थित होना अनिवार्य है।

Tags :

जरूरी खबरें