Friday 6th of November 2026

ब्रेकिंग

गाडरवारा तहसील अंतर्गत ग्राम बरेली (कठौतिया) निवासी अजमेर कोरव (अज्जू) के लापता होने का मामला सामने आया

एमके मार्ट से संदिग्ध 30 किलो घी जब्त, नमूने जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजे जाएंगे

किसान जन आक्रोश रैली एवं धरना प्रदर्शन आंदोलन

बिना लायसेंस के रहवासी इलाके मे अवैध रूप से पटाखा विक्रय करने वाले दुकान संचालकों के विरूद्ध प्रकरण दर्ज

दूषण नहीं, भूषण बनें; बुरा मत सोचो, अच्छे विचार ही जीवन के वास्तविक आभूषण हैं : निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

: इंदौर,पिंक बस महिला की आत्म-निर्भरता और सशक्तिकरण की पहचान - मंत्री सुश्री ठाकुर

Aditi News Team

Mon, Sep 6, 2021

महिला ड्रायवर रितु नरवाले और अर्चना कटारे ने थामा उम्मीदों का स्टीयरिंग

इंदौर। पर्यटन, संस्कृति और आध्यात्म मंत्री सुश्री ऊषा ठाकुर ने कहा कि महिला ड्राइवर द्वारा संचालित प्रदेश की पहली यात्री "पिंक बस" महिला आत्म-निर्भरता  और सशक्तिकरण की पहचान है। यह बात सुश्री ठाकुर ने नगर निगम आयुक्त सुश्री प्रतिभा पाल के साथ इंदौर में अटल इंदौर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेस लिमिटेड द्वारा प्रदेश की पहली पिंक बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने के दौरान कही। सुश्री ठाकुर ने एआईसीटीएसएल को इस सेवा के लिए शुभकामनाएँ देते हुये कहा कि यह गर्व का विषय है कि इंदौर ने इस प्रकार की सेवा प्रारम्भ कर अन्य जिलों को प्रेरणा दी है। सुश्री ठाकुर ने कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार के महिला सशक्तिकरण की विभिन्न परियोजनाओं पर कार्य किया जायेगा। इंदौर में इसके पूर्व बीआरटीएस पर नियुक्त महिला टिकट इश्यूर, पहली बार संचालित किए गए महिला ई-रिक्शा संचालन की ट्रेनिंग और अब महिला ड्राइवर के साथ यात्री बस इसके बेहतर उदाहरण हैं। 

मंत्री सुश्री ठाकुर ने पिंक बस की महिला ड्राइवर रितु नरवाले और अर्चना कटारे को शुभकामनाएँ दी और उनका उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि आज से आत्म-निर्भरता और सशक्तिकरण का स्टीयरिंग महिला ड्राइवरों के हाथों में आ गया है। एआईसीटीएसएल द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण, स्वावलंबन और उनकी सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुये यह सेवा शुरू की गई है। इस बस में प्रति दिन लगभग दो हजार महिलाएँ सफर कर सकेंगी। इस बस में महिला परिचालक के रूप में लक्ष्मी असवरा और पुष्पा चौहान  कार्यरत हैं।

पिंक बस में दोनों महिला ड्राइवर रितु नरवाले और अर्चना कटारे को बस चलाने का एक माह का विशेष प्रशिक्षण दिया गया है।  यह पिंक बसें सीसीटीवी कैमरे, ऑन बोर्ड यूनिट, सेंसर डोर जैसी नवीन तकनीक से युक्त है। यह बस सुबह 8 बजे से दोपहर 3 बजे तक 5 फेरे (निरंजनपुर - राजीव गांधी - निरंजनपुर) लगाएगी। इसके बाद बस का संचालन महिला परिचालक के साथ रात्रि 10:15 बजे तक किया जायेगा।

Tags :

जरूरी खबरें