Friday 6th of November 2026

ब्रेकिंग

गाडरवारा तहसील अंतर्गत ग्राम बरेली (कठौतिया) निवासी अजमेर कोरव (अज्जू) के लापता होने का मामला सामने आया

एमके मार्ट से संदिग्ध 30 किलो घी जब्त, नमूने जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजे जाएंगे

किसान जन आक्रोश रैली एवं धरना प्रदर्शन आंदोलन

बिना लायसेंस के रहवासी इलाके मे अवैध रूप से पटाखा विक्रय करने वाले दुकान संचालकों के विरूद्ध प्रकरण दर्ज

दूषण नहीं, भूषण बनें; बुरा मत सोचो, अच्छे विचार ही जीवन के वास्तविक आभूषण हैं : निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

: इंदौर, निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनियों में बेरोजगार युवाओं को मिलेगी नौकरी,एक दिवसीय रोजगार मेला 14 अक्टूबर को

Aditi News Team

Wed, Oct 12, 2022
निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनियों में बेरोजगार युवाओं को मिलेगी नौकरी,एक दिवसीय रोजगार मेला 14 अक्टूबर को जिला रोजगार कार्यालय इंदौर द्वारा इंदौर जिले में एक दिवसीय लघु रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। रोजगार मेले के माध्यम से विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों में बेरोजगार युवाओं को रोजगार मिलेगा। रोजगार मेले का आयोजन 14 अक्टूबर 2022 को प्रात: 10.30 बजे से दोपहर 3 बजे तक जिला कार्यालय परिसर, पोलोग्राउण्ड इंदौर में किया जा रहा है। उप संचालक रोजगार श्री पी.एस. मण्डलोई ने बताया कि इस रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की कई प्रतिष्ठित कम्पनियां जैसे- लोटस इलेक्ट्रानिक्स, पटेल मोटर्स, फ्लिपकार्ट, रूपरंग स्टोर्स, वरदान एग्री सोल्यूसन, इन्स्टा कनेक्ट आदि कम्पनियों में लगभग 300 से अधिक विभिन्न पदों पर भर्ती की जायेगी। कंपनियों द्वारा सेल्स एक्जीक्यूटिव, टेक्नीशियन, टेलीकॉलर, टीम लीडर, डिलेवरीबॉय, मैनेजर, लेखा सहायक आदि के पदों हेतु आकर्षक वेतन पर रोजगार प्रदान करने हेतु कम्पनियों के प्रतिनिधि आवेदकों के साक्षात्कार लेकर प्रारम्भिक रूप से चयनित करेंगे। मेले में 18 से 45 वर्ष के आवेदक जो की 8वीं से लेकर स्नातकोत्तर किसी भी विषय में पास आवेदक एवं तकनीकी योग्यता के आवेदक भी उक्त पदों हेतु लघु रोजगार मेले में भाग लेकर योग्यता अनुसार रोजगार प्राप्त कर सकते हैं। रोजगार मेले में सम्मिलित होने वाले आवेदक अपनी समस्त शैक्षणिक योग्यता के प्रमाण पत्रों के साथ बायोडाटा की प्रतियां एवं अन्य प्रमाण पत्र जैसे- आधार कार्ड आदि के प्रमाण-पत्रों की फोटो प्रतियां भी आवश्यक रूप से साथ लायें। रोजगार मेले में भाग लेने वाले आवेदक कोविड नियमों का पालन करते हुए मास्क लगाना अनिवार्य है।

Tags :

जरूरी खबरें