Wednesday 16th of September 2026

ब्रेकिंग

अध्यक्ष रविदीप सिंह बैस की अगुवाई में सिहोरा से पहल

म्यूल अकाउंट के माध्यम से अनाधिकृत लेनेदेन करने वाले दो आरोपी-विशाल कौरव एवं आलोक गुप्ता गिरफ्तार।

दिगम्बर जैन तारण तरण चैत्यालय जी में सुबह पूर्ण भक्तिभाव के साथ मन्दिर विधि की गई

राजभाषा सेवा में योगदान देने वाले साहित्यकारों का हुआ सम्मान

फाटक बंद होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात व्यवस्था प्रभावित रही।

: कुंडलपुर के गांवों में हथकरघा स्थापित किए जा रहे* कुंडलपुर।सुप्रसिद्ध सिद्ध क्षेत्र कुंडलपुर में स्थापित हथकरघा केंद्र के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में हथकरघा स्थापित किए जा रहे हैं।

Aditi News Team

Mon, Jul 10, 2023
गुरु जी के सपनों का भारत निरंतर विकास की ओर अग्रसर हो रहा है... आज हमने *सिमरी देवीसींग, गांव में 5 हथकरघे दिए हैं, वहां पर पहले से किसी को भी हथकरघा चलाना नही आता था। इस गांव से आये इन युवाओं को हमने लगभग डेढ़ से दो महीने प्रशिक्षण दिया, जब वो अच्छे से चलाना सीख गए, और उन्होंने कई बार हम से निवेदन किया कि भैया आप हमको घर पर हथकरघा दे दो, हम पूरी इमानदारी से, लगन से, काम करेंगे और अपने गांव के लोगों को भी सिखाएंगे, तब हमने सोचा कि ये 18 किलोमीटर दूर से आते हैं, और जिस सड़क से आते हैं, वो भी कच्ची है, बरसात होने के कारण उस सड़क पर, बहुत ज्यादा कीचड़ हो जाती है जिस वजह से इन्हें बहुत ही कठिनाई का सामना करना पड़ता है, इन को घर पर हथकरघा दे देते हैं। इन युवाओं को प्रोत्साहन देने के लिए उनके गांव से बहुत सारे लोग आये थे, हथकरघा ले जाने के लिए, इनके पिताजी इनके मित्र और वो लोग जो हथकरघा सीखना चाहते हैं।

Tags :

जरूरी खबरें