Friday 6th of November 2026

ब्रेकिंग

गाडरवारा तहसील अंतर्गत ग्राम बरेली (कठौतिया) निवासी अजमेर कोरव (अज्जू) के लापता होने का मामला सामने आया

एमके मार्ट से संदिग्ध 30 किलो घी जब्त, नमूने जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजे जाएंगे

किसान जन आक्रोश रैली एवं धरना प्रदर्शन आंदोलन

बिना लायसेंस के रहवासी इलाके मे अवैध रूप से पटाखा विक्रय करने वाले दुकान संचालकों के विरूद्ध प्रकरण दर्ज

दूषण नहीं, भूषण बनें; बुरा मत सोचो, अच्छे विचार ही जीवन के वास्तविक आभूषण हैं : निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

: गाडरवारा, रोजगार उन्मुखीकरण प्रशिक्षण संपन्न

Aditi News Team

Sat, May 28, 2022
गाडरवारा। गत दिवस शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय चीचली में संचालित व्यवसायिक शिक्षा के अंतर्गत कक्षा दसवीं के आईटी विषय के छात्र छात्राओं को अभिषेक एम पी ऑनलाइन शॉप में कंप्यूटर की ऑन दा जॉब ट्रेंनिंग दी गई।शासन के निर्देशानुसार उक्त 20 दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। इस प्रशिक्षण में छात्रों ने डेटा एंट्री, ऑफिस कंप्यूटर कार्य, ऑनलाइन सम्बन्धी कार्य सहित अनेक रोजगार उन्मुखीकरण कार्यो को सीखा। यह प्रशिक्षण अभिषेक बाथरे एवं आशीष बाथरे के द्वारा प्रदान किया गया। इस 20 दिवसीय प्रशिक्षण में विद्यालय के प्राचार्य प्रतुल इंदुरख्या एवं सत्यम सतपुड़ा समाज सेवा समिति के समन्वयक देवेंद्र कुमार ने अवलोकन किया। यह प्रशिक्षण विद्यालय के व्यवसायिक प्रशिक्षक सरफराज मोहम्मद के मार्गदर्शन में 1 मई से 25 मई के मध्य सम्पन हुआ। इस प्रशिक्षण में विद्यालय के शिक्षक सत्यम ताम्रकार, वीरेंद्र राजपूत, भारत ताम्रकार, विनीत नामदेव सहयोगी के रुप में उपस्थित रहे।

Tags :

जरूरी खबरें