Friday 6th of November 2026

ब्रेकिंग

"ज्ञान परंपरा; चलते चलो अविराम, मंजिल स्वयं सफलता का संदेश देगी" : निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर

गाडरवारा तहसील अंतर्गत ग्राम बरेली (कठौतिया) निवासी अजमेर कोरव (अज्जू) के लापता होने का मामला सामने आया

एमके मार्ट से संदिग्ध 30 किलो घी जब्त, नमूने जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजे जाएंगे

किसान जन आक्रोश रैली एवं धरना प्रदर्शन आंदोलन

बिना लायसेंस के रहवासी इलाके मे अवैध रूप से पटाखा विक्रय करने वाले दुकान संचालकों के विरूद्ध प्रकरण दर्ज

: जबलपुर, मानस भवन में युवाओं के लिए कार्यक्रम एक अवसर अनेक अंतर्गत कैरियर गाइडेंस संपन्न

Aditi News Team

Sun, Oct 3, 2021

जबलपुर। कलेक्टर कर्मवीर शर्मा के निर्देशानुसार आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश अंतर्गत जिला प्रशासन द्वारा वर्ष 2020-21 में कक्षा बारहवीं उत्तीर्ण विद्यार्थियों के लिये कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम आज मानस भवन में आयोजित किया गया। इस दौरान कलेक्टर श्री शर्मा ने  कैरियर काउंसलिंग में कहा कि युवाओं को रोजगार के अवसर सुनिश्चित कराना सरकार की प्राथमिकता है और इसी उद्देश्य को लेकर युवाओं की क्षमताओं के बेहतर उपयोग व उन्हें प्लेटफार्म सुनिश्चित करने के लिए आज प्रतिष्ठित कंपनियों के सहयोग से कैरियर काउंसिलिंग का कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश के साथ आत्मनिर्भर जबलपुर को ध्यान में रखते हुए निजी क्षेत्र में युवाओं को बेहतर अवसर के साथ बेहतर आजीविका सुनिश्चित करने का यह प्रयास है। उन्होंने कहा कि कंपनियां यहां सिर्फ अपना प्रमोशन न करें बल्कि युवाओं को बेहतर कैरियर गाइडेंस और सर्विस प्रोवाइडर की भूमिका का निर्वहन करें। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि दसवीं के बाद ही वे अपना लक्ष्य निर्धारित कर लें कि उन्हें किस फील्ड में जाना है उस हिसाब से वे तैयारी करें क्योंकि ग्रेजुएशन के बाद यदि लक्ष्य निर्धारित करते हैं तब तक बहुत देर हो चुकी होती है।इसलिए बेहतर होगा कि इस बात को गंभीरता से समझें और अपनी खूबी देखते हुए अपनी दिशा तय करें। अपने आत्म अवलोकन करें और बेहतर अवसर के साथ बेहतर आजीविका सुनिश्चित करने की दिशा में आगे बढ़ें। उन्होंने कहा कि आज के कैरियर गाइडेंस के सेमिनार में यदि 50 प्रतिशत बच्चे भी अपनी दिशा निर्धारित कर लेते हैं तो कैरियर गाइडेंस की सफलता के लिए यह एक बड़ी बात होगी। शीघ्र ही सिविल सर्विसेस के लिए भी ऐसे ही कैरियर काउंसिलिंग का आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम प्रभारी एवं अनुविभागीय अधिकारी आधारताल नमः शिवाय अरजरिया के समन्वय से युवाओं को तकनीकी एवं सोशल मीडिया सेक्टर के साथ-साथ विभिन्न सरकारी क्षेत्र में रोजगार के अवसर की जानकारी दी गई। इस दौरान देश की तीसरी बड़ी आईटी कंपनी एचसीएल, रिलायंस जिओ द्वारा तैयार ऑनलाइन परीक्षा प्लेटफार्म, एम्बाईब बेंगलुरु, देश की पहली माइक्रो ब्लागिंग कंपनी कू एप्प, अंतराष्ट्रीय संस्था आईएआर एफ के प्रतिनिधि कार्यक्रम में ऑनलाइन और ऑफलाइन जुड़कर विद्यार्थियों को कैरियर संबधी मार्गदर्शन दिये। विद्यार्थियों के लिये कैरियर काउंसलिंग के दौरान विद्यार्थियों के साथ प्रश्नोत्तरी सत्र का आयोजन भी किया गया। साथ ही उनके रूचि के बारे में भी जानकारी लेकर कैरियर गाइडेंस के लिए एप भी डाउनलोड कराया गया। कार्यक्रम का संचालन सोनी कम्प्यूटर के संचालक मनोज सोनी ने किया। कैरियर गाइडेंस सेमीनार के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी सहित अन्य अधिकारी व बड़ी तादाद में विद्यार्थी उपस्थित थे।

Tags :

जरूरी खबरें