Friday 6th of November 2026

ब्रेकिंग

गाडरवारा तहसील अंतर्गत ग्राम बरेली (कठौतिया) निवासी अजमेर कोरव (अज्जू) के लापता होने का मामला सामने आया

एमके मार्ट से संदिग्ध 30 किलो घी जब्त, नमूने जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजे जाएंगे

किसान जन आक्रोश रैली एवं धरना प्रदर्शन आंदोलन

बिना लायसेंस के रहवासी इलाके मे अवैध रूप से पटाखा विक्रय करने वाले दुकान संचालकों के विरूद्ध प्रकरण दर्ज

दूषण नहीं, भूषण बनें; बुरा मत सोचो, अच्छे विचार ही जीवन के वास्तविक आभूषण हैं : निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

: जबलपुर में 2 जून को होगा प्रदेशव्यापी रोजगार दिवस : मुख्यमंत्री श्री चौहान

Aditi News Team

Thu, May 12, 2022
संबल 2.0 योजना और पोर्टल का होगा शुभारंभ,राज्यसभा सांसद श्री जे.पी. नड्डा की गरिमामय उपस्थिति में होगा कार्यक्रम

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि युवाओं को स्व-रोजगार से जोड़ने और गरीब कल्याण के लिए 2 जून को जबलपुर में विशाल कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस दिन प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर भी कार्यक्रम होंगे। रोजगार दिवस पर प्रदेश के लगभग दो लाख युवाओं को स्व-रोजगार से जोड़ने का लक्ष्य है। साथ ही गरीब कल्याण के लिए संबल 2.0 योजना और इसके पोर्टल का शुभारंभ भी होगा। राज्यसभा सांसद श्री जे.पी. नड्डा की गरिमामय उपस्थिति में यह कार्यक्रम होगा।

मुख्यमंत्री श्री चौहान मंत्रालय में रोजगार दिवस, मुख्यमंत्री जन-कल्याण संबल योजना और निर्माण श्रमिकों को अनुग्रह सहायता वितरण के लिए होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। मुख्य सचिव श्री इकबाल सिंह बैंस, प्रमुख सचिव श्रम श्री सचिन सिन्हा, प्रमुख सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास श्री उमाकांत उमराव, प्रमुख सचिव नगरीय विकास एवं आवास श्री मनीष सिंह, सचिव सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम श्री पी. नरहरि और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में रोजगार के अधिक से अधिक अवसर सृजित करना और युवाओं को स्व-रोजगार से जोड़ना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। सभी बैंक लक्ष्य तय कर योजनाओं का क्रियान्वयन सुनिश्चित करें। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में रोजगार, स्व-रोजगार और जन-कल्याण के लिए जारी प्रयासों और नवाचारों को अन्य राज्यों से भी साझा किया जाए। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि संबल 2.0 योजना और पोर्टल के शुभारंभ में विद्यार्थियों और युवाओं को भी जोड़ा जाए। बैठक से वर्चुअली जुड़े कलेक्टर जबलपुर ने जानकारी दी कि राज्य स्तरीय कार्यक्रम वेटरनरी कॉलेज ग्राउंड में होगा।

Tags :

जरूरी खबरें