Friday 6th of November 2026

ब्रेकिंग

एमके मार्ट से संदिग्ध 30 किलो घी जब्त, नमूने जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजे जाएंगे

किसान जन आक्रोश रैली एवं धरना प्रदर्शन आंदोलन

बिना लायसेंस के रहवासी इलाके मे अवैध रूप से पटाखा विक्रय करने वाले दुकान संचालकों के विरूद्ध प्रकरण दर्ज

दूषण नहीं, भूषण बनें; बुरा मत सोचो, अच्छे विचार ही जीवन के वास्तविक आभूषण हैं : निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

गाडरवारा नगर पालिका परिषद की संयुक्त टीम के द्वारा के बाजारों एवं दुकानों एवं गोदाम का निरीक्षण किया गया

: देशभर में 60 लाख खाली सरकारी पदों को तुरंत भरा जाये

Aditi News Team

Sat, Nov 26, 2022
देशभर में 60 लाख खाली सरकारी पदों को तुरंत भरा जाये राष्ट्रीय रोजगार नीति कानून संसद में पास करके सभी देशवासियों को रोजगार की गारंटी दी जाये व मध्य प्रदेश में दिव्यांगजनों की पेंशन 3000 रु प्रतिमाह की जाए।- मुकेश कुमार पटेल *संयुक्त रोजगार आंदोलन समिति के बैनर तले रोजगार आंदोलन के तहत 26 नवंबर को सुबह 10 बजे से राष्ट्रव्यापी सामूहिक उपवास का आयोजन हुआ* *रोजगार आंदोलन स्थल, तहसील प्रांगण के सामने राजनगर जिला छतरपुर मध्य प्रदेश में हुआ सामूहिक उपवास का आयोजन- संदीप गुप्ता* देश बेरोज़गारी की मार झेल रहा है बड़ी-बड़ी डिग्रियों लेकर भी युवा आज काम के लिए दर-दर भटक रहे हैं। रोज़गार का नया सृजन करना तो दूर देश भर में लाखों खाली पड़ी सरकारी वैकेंसी पर भर्ती नहीं की जा रही है। जहां भर्ती हो भी रही है, ठेकेदारी व्यवस्था के तहत हो रही है, जहाँ मिनिमम वेज इतना कम है कि जिससे काम करने के बावजूद भी लोगों को सम्मानपूर्वक जीवन जीना मुश्किल हो रहा है। प्राइवेट सेक्टर में भी रोजगार के नए अवसर पैदा होने की जगह छटनी की तलवार लोगों के सर मंडरा रही है। पिछले दिनों पूरे देश ने देखा कि युवाओं के द्वारा उत्तर प्रदेश , दिल्ली , महाराष्ट्र , बिहार, मध्य प्रदेश आदि राज्यों में रेलवे, SSC, UPSC, सेंट्रल पुलिस फोर्स , RRB NTPC, अग्निपथ योजना एवं राज्यों की विभिन्न भर्तियों को लेकर आंदोलन हुए किन्तु युवा विरोधी तनाशाह सरकार द्वारा बातचीत करने के बजाय युवाओं के साथ बर्बरतापूर्ण व्यवहार किया। वहीं हम देख रहे हैं कि देश के किसान न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) के लिए कानून बनवाने के लिए संघर्ष करने को मजबूर हैं। जहाँ तक देश कि आधी आबादी महिलाओं का प्रश्न है, उनकी आर्थिक मजबूती के लिए सरकार के पास कोई कार्ययोजना नहीं है। उपवास में मुख्य रूप से तीन लोग शामिल गोविंद कुशवाहा मुकेश कुमार पटेल संदीप गुप्ता समाजसेवी देश के प्रधानमंत्री राज्यपाल मध्यप्रदेश शासन मुख्यमंत्री क्षेत्रीय सांसद खजुराहो लोकसभा क्षेत्र का संबोधित ज्ञापन तहसीलदार राजनगर को सौंपा देश की बात फाउंडेशन के आह्वाहन पर संयुक्त रोजगार आंदोलन समिति के बैनर तले देशभर में 60 लाख खाली सरकारी पदों को तुरंत भरने एवं राष्ट्रीय रोजगार नीति कानून संसद में पास करके सभी देशवासियों को रोजगार की गारंटी दी जाये इस मांग के साथ रोजगार आंदोलन के तहत आगामी 26 नवंबर को सुबह 10 बजे से राष्ट्रव्यापी सामूहिक उपवास का आयोजन किया इसी के तहत 26 नवंबर को सुबह 10 बजे से तहसील प्रांगण के सामने राजनगर में सामूहिक उपवासका आयोजन हुआ जिसमे युवा एवं स्थानीय स्तर समाजसेवी साथियों ने भाग लिया इस दौरान समाजसेवी गोविंद कुशवाहा मुकेश कुमार पटेल संदीप गुप्ता सरपंच संघ के ब्लॉक अध्यक्ष राकेश कुशवाहा उर्फ बबलू भैया सरपंच चंदनगर राम प्रकाश गुप्ता मामा जी समाजसेवी शिव प्रताप सिंह बुंदेला बृृज गोपाल उर्फ बबलू भैया पटेल राजनगर विधानसभा समाजसेवी गिन्नी राजा सरपंच ओबीसी महासभा से चरण सेवक पटेल, नरेंद्र पटेल राजेश पटेल केवल पटेल समाजसेवी कल्लू यादव फूलचंद उर्फ रानी कुशवाहा रामा रैकवार मीना कुशवाहा बबीता कुशवाहा मुकेश कुमार अहिरवार, राज चौबे, अंगूरी आदिवासी राजू खान गुलाब अहिरवार कमतो कुशवाहा सहित 1 सैकड़ा से अधिक लोग उपस्थित रहे।

Tags :

जरूरी खबरें