Friday 6th of November 2026

ब्रेकिंग

गाडरवारा तहसील अंतर्गत ग्राम बरेली (कठौतिया) निवासी अजमेर कोरव (अज्जू) के लापता होने का मामला सामने आया

एमके मार्ट से संदिग्ध 30 किलो घी जब्त, नमूने जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजे जाएंगे

किसान जन आक्रोश रैली एवं धरना प्रदर्शन आंदोलन

बिना लायसेंस के रहवासी इलाके मे अवैध रूप से पटाखा विक्रय करने वाले दुकान संचालकों के विरूद्ध प्रकरण दर्ज

दूषण नहीं, भूषण बनें; बुरा मत सोचो, अच्छे विचार ही जीवन के वास्तविक आभूषण हैं : निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

: नरसिंहपुर,रोजगार मेले में 119 आवेदकों का प्रारंभिक चयन हुआ,241 आवेदकों का हुआ पंजीयन

Aditi News Team

Wed, Mar 24, 2021


नरसिंहपुर। आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश के निर्माण के अंतर्गत कलेक्टर श्री वेद प्रकाश के निर्देशानुसार रोजगार मेला/ प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन बुधवार को शासकीय आईटीआई परिसर नरसिंहपुर में किया गया।
         जिला रोजगार अधिकारी नरसिंहपुर ने बताया कि रोजगार मेला/ प्लेसमेंट ड्राइव में जी 4 एस सिक्योरिटी गार्ड, यशस्वी एकेडमी जबलपुर, डस्की प्लेसमेंट कम्पनी, भाटिया ट्रेडर्स नरसिंहपुर एवं इंश्योरेंस कम्पनियों ने जिले के बेरोजगार युवक- युवतियों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए मेले में हिस्सा लिया। रोजगार मेले में 241 आवेदकों ने अपना पंजीयन कराया, इसमें से 119 आवेदकों का विभिन्न पदों पर प्रारंभिक रूप से चयन किया गया और 72 आवेदकों को ऑफर लेटर वितरित किये गये।

Tags :

जरूरी खबरें